विशेष शिविर में 36 प्रॉपर्टी आईडी समस्याओं का निवारण
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
रविवार को नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 36 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेन्द्र चुघ ने बताया कि शिविर में नाम, मोबाइल नंबर और क्षेत्रफल की त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। विभाग के निर्देशानुसार, प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन भी करवाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कुल 1,97,757 प्रॉपर्टियों में से करीब 62,000 प्रॉपर्टियां खाली पड़ी हैं। महापौर राजीव जैन ने भी शिविर का निरीक्षण किया और नागरिकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
Resolution of 36 Property ID Issues in Special Camp
Media Report, Sonipat-
A special camp was organized on Sunday at the Municipal Corporation office to address complaints related to Property IDs. A total of 45 complaints were registered during the camp, out of which 36 were resolved on the spot. Regional Taxation Officer Rajendra Chugh stated that errors such as incorrect names, mobile numbers, and property area discrepancies are being corrected during the camp. As per department guidelines, self-verification of property details is also being conducted. He informed that out of the total 1,97,757 properties, around 62,000 are currently unoccupied. Mayor Rajeev Jain inspected the camp and urged residents to take maximum advantage of such initiatives.
Comments
No more comments to display.