राजस्व से जुडी समस्याओ का तुरूंत करे समाधान-उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार
-पैमाइस, इन्तकाल, डोमिसाइल व जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्योे को तेजी से किया जाए।
-समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का तुरंत करवाएं समाधान,
-सीएम विडों से संबंधित शिकायतों का समाधान समय से किया जाए।
-उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने लघु सचिवालय जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों
को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला व उपमण्डल स्तर पर
आयोजित किए जा रहे समाधन शिविरों में आने वाली राजस्व से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते है इसलिए
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करवाना सुनिश्चित करें
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सीएम विडों पोर्टल पर राजस्व से जुडी हुई लंबित पुरानी शिकायतों का
तुरंत समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अपने से संबंधित शिकायतों का सही जवाब
बनाकर अपनी एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें।
इसके साथ ही उपायुक्त ने बैठक में पैमाइस , इन्तकाल, डोमिसाइल व जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित कार्यो को जल्द-जल्द से निपटाने के लिए राजस्व से जुडे सभी अधिकारियों को आदेश दिए।
पंचायत व राजस्व विभाग मिल कर कार्य को समय-सीमा में खत्म करे। उपायुक्त ने बताया कि गॉवों में प्लोटों के आवंटन के लिए पंचायत विभाग व राजस्व विभाग मिल कर तय समय-सीमा में पैमाइस, इन्तकाल, गिराधावरी के कार्य करें व प्लोटो के आवंटन तय समय-सीमा मंे करवाएं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता
चौधरी,एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, एसडीएम खरखौदा डॉ0 निर्मल नागर, एसडीएम गन्नौर मनीष फौगाट, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीपीओ मौजूद रहे।
Resolve Revenue Issues Immediately – Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar
Key Directives:
Expedite work related to land measurement, mutation, domicile, and caste certificates.
Ensure immediate resolution of complaints received during revenue grievance camps.
Address CM Window complaints within the stipulated time.
Media Report Sonipat:
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar chaired a district-level revenue officers' meeting at the Mini Secretariat on Friday. He instructed all officers to prioritize the resolution of revenue-related complaints received in grievance redressal camps, which are reviewed daily by CM Nayab Saini.
He further directed officials to ensure the prompt resolution of long-pending revenue complaints on the CM Window portal. Officers must prepare accurate responses and upload them on the ATR portal.
Additionally, Dr. Kumar emphasized speeding up land measurement, mutation, domicile, and caste certificate-related tasks. He urged the Panchayat and Revenue Departments to work together to complete tasks within a fixed timeframe, especially in village plot allocations.
Officials Present: Additional Deputy Commissioner Ankita Chaudhary, SDM Gohana Anjali Shrotriya, SDM Kharkhoda Dr. Nirmal Nagar, SDM Ganaur Manish Phogat, DDP Jitendra Kumar, along with Tehsildars, Naib Tehsildars, and BDOs.
Comments
No more comments to display.