Rewarded Arms Supplier Arrested in Murder Case; Another Accused Held in Separate Death Investigation
हत्या में शामिल आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाला इनामी बदमाश काबू, दूसरी हत्या के एक और आरोपी की गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
क्राइम यूनिट वेस्ट ने पांच हजार रुपये के इनामी और अवैध हथियार सप्लायर गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। गौरव पर 8 अक्टूबर 2023 को नांगल कलां के विशाल की हत्या में शामिल आरोपियों को हथियार देने का आरोप है। गौरव उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
इससे पहले पुलिस इस केस में ओमसागर, राकेश उर्फ काकू, रितिक और संजय उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गौरव को क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम ने उप-निरीक्षक रविकांत के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाकर पकड़ा। पूछताछ में हत्या की साजिश, हथियारों की सप्लाई और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। न्यायालय में पेशी के बाद गौरव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इसी बीच कुंडली थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में टीडीआई किंग्सबरी सोसाइटी में हुई कवलजीत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली निवासी प्रतीक को गिरफ्तार किया है।
कवलजीत के जीजा रवि की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। शुरू में बताया गया था कि मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन रवि को हत्या का संदेह हुआ। उसने प्रतीक, हिमांशु व अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। जांच में प्रतीक को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Rewarded Arms Supplier Arrested in Murder Case; Another Accused Held in Separate Death Investigation
Media Report, Sonipat-
The Crime Unit West has arrested Gaurav, a notorious criminal from Muzaffarnagar, Uttar Pradesh, who was carrying a ?5,000 reward on his head. He is accused of supplying illegal weapons to the killers involved in the October 8, 2023 murder of Vishal from Nangal Kalan.
Gaurav had been on the run and was finally nabbed in a special operation led by Sub-Inspector Ravikant. Earlier, the police had arrested four other accused in the case—Omsagar, Rakesh alias Kaku, Ritik, and Sanjay alias Golu. Gaurav has now been remanded to judicial custody, and further interrogation is ongoing regarding the murder conspiracy, arms supply, and other possible accomplices.
Meanwhile, in a separate case, Kundli police arrested Prateek, a resident of Angad Nagar, Delhi, in connection with the suspicious death of Kawaljeet Singh at TDI Kingsbury Society.
Ravi, the brother-in-law of the deceased, filed a complaint on July 4, alleging that Kawaljeet was murdered by his friends Prateek, Himanshu, and others, despite the initial claim that the death was due to a heart attack. Following investigation, Prateek was arrested and has been sent to three days of police remand. Further arrests are expected soon.
Comments
No more comments to display.