मुख्यमंत्री नायब सैनी की बढ़ती लोकप्रियता ने आलोचकों पर भी विजय प्राप्त की
नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने सीएम के साथ मंच साझा किया और तारीफ की
सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया भी मुख्यमंत्री के साथ कर चुके मंच साझा
असंध के पूर्व कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी भी कर चुके नायब सैनी की तारीफ
प्रदेश की जनता के साथ विरोधियों के दिलों पर भी राज कर रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी
मृदु भाषा, हंसमुख चेहरा और प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र का समान विकास करवा रहे
एक हरियाणा, एक हरियाणवी के मूल मंत्र को अपनाते हुए हर वर्ग का कर रहे कल्याण
मुख्यमंत्री के बारे में यह धारणा और मजबूत हुई कि वे जो कहते हैं, करके भी दिखाते
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी कार्यशैली के कारण पीएम नरेंद्र मोदी, प्रदेश की जनता ही नहीं, बल्कि विरोधियों के दिलों पर भी राज करते हैं। सीएम सैनी प्रदेश के सभी हलकों का समान विकास करवा रहे हैं। वे एक हरियाणा, एक हरियाणवी के मूल मंत्र को अपनाते हुए हर वर्ग के कल्याण का मार्ग प्रस्शत कर रहे हैं। उनकी मृदु भाषा, हंसमुख चेहरा, प्रदेश का समान विकास, हर वर्ग का विकास और उनकी कार्यशैली के विरोधी भी कायल हैं और खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अब भाजपा के सबसे बड़े विरोध दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी खुले मंच पर सीएम नायब की तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में अंबाला से नारायणढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी, सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया और असंध के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशेर सिंह गोगी ने सीएम नायब सैनी के काम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार यदि काम कर रही है तो उसकी प्रशंसा भी की जानी चाहिए। कांग्रेस जहां हरियाणा में अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है, वहीं अब कांग्रेस विधायक भी इससे तंग आ चुके हैं। वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धीरे-धीरे कांग्रेस विधायकों का भरोसा जीतने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री की दरियादिली और विपक्ष के विधायकों को सम्मान देने की सोच के चलते कांग्रेस विधायक लगातार भाजपा का राजनीतिक मंच साझा कर रहे हैं और सीएम की खुले मन से तारीफ कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायिका शैली चौधरी ने सीएम के साथ सांझा किया मंच
पिछले करीब डेढ़ माह में यह दूसरा मौका है, जब नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का राजनीतिक मंच साझा किया है। शैली से पहले सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री का मंच साझा किया था। गोकुल सेतिया ने तो मुख्यमंत्री की उनके मंच से ही तारीफ भी की थी और यहां तक कह दिया था कि यदि कोई मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहा है, तो उन्हें पार्टी लाइन से हटकर उनकी तारीफ करने में कोई परहेज नहीं है। सेतिया ने अपने संबोधन में सीएम सैनी को अब तक का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया।
विरोधी नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ का सिरसा से शुरू हुआ सिलसिला अब पूरे प्रदेश में दिखाई दिया। सेतिया द्वारा मुख्यमंत्री का मंच साझा करने और उनकी सार्वजनिक तारीफ करने से कांग्रेस के राज्य स्तरीय नेता असहज महसूस करने लगे थे। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री श्री सैनी का पुराना विधानसभा क्षेत्र है। नायब सैनी इस बार कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने नारायणगढ़ से लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी को चुनाव लड़वाया था, लेकिन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर की धर्मपत्नी शैली चौधरी कांग्रेस की विधायक चुनी गई।
शैली चौधरी को कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा खेमे की माना जाता है, जबकि गोकुल सेतिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे से हैं। कांग्रेस विधायक शैली चौधरी सोमवार को मुख्यमंत्री के नारायणगढ़ में आयोजित परियोजनाओं के लोकार्पण और उद्घाटन समारोह में शामिल हुई, जिसकी भाजपा व कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बनी हुई है।
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस के कई मौजूदा विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस की आपसी कलह से वे तंग आ चुके हैं और जल्दी ही कई विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस विधायकों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंच पर देखा जा सकेगा।
कुशल कार्यशैली की बदौलत लोकप्रियता
नायब सिंह सैनी प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इतने कम समय में अपनी कुशल कार्यशैली की बदौलत लोकप्रियता मिली है, जिसके चलते जनता-जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का जनादेश दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार के 100 दिन के दूसरे कार्यकाल में लोगों के दिलों में अमिट छाप छोडऩे में कामयाब हुए हैं।
खास पहलू यह है कि मुख्यमंत्री बनने से पहले चुनाव में सैनी ने जो भी वादे किए, उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरा भी किया। विधानसभा चुनावों के दौरान जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी के 25 हजार से अधिक अभ्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वायदा किया था कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लेंगे पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। 17 अक्तूबर, 2024 को नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, उसके बाद स्वयं शपथ ली।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी ने किसानों की 10 और फसलें एम.एस.पी. पर खरीदने का ऐलान किया तो वंचित अनुसूचित जाति एवं अन्य अनुसूचित जाति का वर्गीकरण कर लाखों लोगों को राहत दी, जिससे मुख्यमंत्री के बारे में ये धारणा और मजबूत हुई कि वे जो कहते हैं, करके भी दिखाते हैं।
Rising Popularity of Chief Minister Naib Saini Wins Over Even Critics
Media Report Chandigarh:
Haryana Chief Minister Naib Singh Saini, known for his efficient governance, has not only earned the trust of Prime Minister Narendra Modi and the state's public but has also managed to impress his political opponents. With his inclusive development approach and commitment to progress, CM Saini is promoting the vision of "One Haryana, One Haryanvi."
His gentle demeanor, approachable personality, and focus on equitable development for all sections of society have won over even the opposition leaders, many of whom are now openly praising his efforts. Senior Congress leaders, who were once critical of Saini, have recently shared public platforms with him and lauded his governance.
Congress Leaders Acknowledge CM Saini's Efforts
In recent developments, prominent Congress leaders such as Narayangarh MLA Shelly Chaudhary, Sirsa MLA Gokul Setia, and former Assandh MLA Shamsher Gogi have praised CM Saini's initiatives. They emphasized that good governance deserves recognition, irrespective of political affiliations.
Shelly Chaudhary, who attended an inauguration event in Narayangarh with CM Saini, marked the second instance in the past 1.5 months of her sharing a stage with him. Previously, Gokul Setia openly praised Saini, calling him the best Chief Minister Haryana has ever had. This growing trend of Congress leaders appreciating Saini's work highlights his rising popularity across the state.
Achievements Backed by Actions
CM Naib Saini's governance has been characterized by delivering on his promises. During the Assembly elections, he pledged to prioritize job creation. True to his word, before taking the oath as CM on October 17, 2024, Saini handed over appointment letters to 25,000 Group-C candidates selected by the Haryana Staff Selection Commission.
In addition, Saini announced the procurement of 10 additional crops at MSP and initiated measures benefiting marginalized Scheduled Castes, solidifying his reputation as a leader who delivers what he promises.
Congress Leadership Faces Internal Struggles
While Congress continues to grapple with internal conflicts, many of its leaders are growing disillusioned and turning towards Saini's governance. According to media secretary Praveen Atreya, several Congress MLAs are in talks with the BJP, suggesting that more leaders may join CM Saini on public platforms in the near future.
Strong Leadership with a Vision
CM Naib Singh Saini's efficient leadership and vision have made him a popular figure in Haryana, earning a mandate for BJP's third term in the state. His actions, such as providing relief to farmers and implementing developmental policies, have left an indelible mark, demonstrating that he not only promises but also delivers.
Comments
No more comments to display.