गन्नौर में 11 करोड़ से सुधरेंगी 26 किमी सड़कें – सफर होगा आसान
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर –
नाबार्ड योजना के तहत गन्नौर हलके में 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 26 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और मजबूतीकरण किया जाएगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जुलाई से कार्य शुरू हो जाएगा।
विधायक ने बताया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे लगातार विधानसभा में उठाए जाते रहे हैं। सरकार के सहयोग से इन कार्यों को गति मिली है। कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खराब थी, जिनका अब सुधार किया जाएगा।
इन गांवों की सड़कों का होगा नवीनीकरण:
शहजादपुर से भिगान वाया कामी तक 7.35 किमी लंबी सड़क पर ₹434.18 लाख खर्च होंगे।
गन्नौर-शाहपुर रोड से खानपुर वाया सैय्याखेड़ा, कैलाना, दुभेटा और कासंडी गांव को जोड़ने वाली 16.15 किमी लंबी सड़क ₹562.31 लाख में बनेगी।
तेवड़ी से बजाना कलां गांव तक 2.25 किमी लंबी नई सड़क बनेगी, जिस पर ₹1 करोड़ से अधिक खर्च आएगा।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा। कादियान ने बताया कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हर गांव और गली को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि बजाना कलां गांव को जोड़ने वाली सड़क का कार्य आरंभ हो गया है और सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जाएंगे।
Roads in Ganaur to be Upgraded with ?11 Crore – 26 km Stretch to Ease Travel
Media Report, Ganaur-
Under the NABARD scheme, roads in the Ganaur constituency will be constructed and strengthened over a 26 km stretch with an investment of more than ?11 crore. According to MLA Devender Kadyan, the Public Works Department has initiated the tender process, and construction will commence from July.
The MLA mentioned that issues related to the region’s development have been continuously raised in the Assembly. With government support, the pace of development projects has increased. Roads connecting several villages are currently in poor condition and will now be improved.
Roads in these villages will also be revamped:
A 7.35 km road from Shehzadpur to Bhigan via Kami will be upgraded at a cost of ?434.18 lakh.
A 16.15 km road connecting Khanpur via Saiyyakheda, Kailana, Dubheta, and Kasandi villages to the Ganaur-Shahpur road will be improved at a cost of ?562.31 lakh.
A new 2.25 km road from Tevdi to Bajana Kalan village will be constructed, costing over ?1 crore.
Work will commence after tenders are finalized. MLA Kadyan stated that these road projects will provide relief to rural residents and travelers. He emphasized his commitment to connecting every village and lane with main roads. PWD SDO Anil Chahal informed that the road connecting Bajana Kalan has already begun construction and all works will be completed within the stipulated time.
Comments
No more comments to display.