अब रोबोट पढ़ाएगा बच्चों को: सोनीपत के निजी स्कूल में शुरू हुई अनोखी AI पहल
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
सोनीपत के एक निजी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखी और तकनीकी पहल की है। अब इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम एक AI आधारित रोबोट टीचर करेगा। यह खबर भले ही चौंकाने वाली लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है।
स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को आधुनिक और हाईटेक तरीके से शिक्षा देने के उद्देश्य से AI बेस्ड रोबोटिक शिक्षा प्रणाली की शुरुआत की है। यह रोबोट विशेष रूप से अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई के लिए कक्षा में तैनात किया गया है।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, लाखों रुपये की लागत वाला यह रोबोट बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल में उपहार स्वरूप प्रस्तुत किया गया है। यह पहल करने वाला सोनीपत का यह निजी स्कूल हरियाणा का पहला स्कूल बन गया है, जहां बच्चे AI रोबोट से पढ़ाई कर रहे हैं।
‘आयरिस’ नामक इस रोबोट टीचर के जरिए पढ़ाई शुरू होने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि यह एक नई और रोचक सीखने की प्रक्रिया है, जिसमें उनके सारे सवालों के जवाब उन्हें मिल रहे हैं। हालांकि छात्र मानते हैं कि यह इंसान की पूरी तरह बराबरी नहीं कर सकता, फिर भी अगर सही ढंग से इसका उपयोग किया जाए, तो यह भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
Robot Teacher Begins Teaching in Sonipat: Private School Launches Unique AI Initiative
Media Report, Sonipat:
A private school in Sonipat has taken a futuristic step in education by introducing a robot teacher in the classroom. Yes, it might sound surprising, but it’s true — students will now be taught by a robot instead of a traditional teacher.
The school management has introduced an AI-based robotic teaching system as a part of its effort to provide high-tech and innovative learning to students. This robot will be teaching English language lessons to the children.
According to the school officials, the robot — worth several lakhs — has been gifted to the students as a part of the school’s commitment to modern education. This initiative makes the school the first in Haryana to incorporate AI-powered robotic education into its classrooms.
The robot, named 'Iris', has already begun teaching, and students are visibly excited. They shared that learning from Iris is a unique and interactive experience, and that the robot is able to answer all their questions. Though they acknowledge that it cannot completely replace human teachers, they believe if used positively, such technology could play a significant role in the future of education.
Comments
No more comments to display.