सेफ इंडिया फाउंडेशन ने किया 5 लावारिस अस्थियों का विसर्जन व तुलसी प्रवाहित
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा जिला सोनीपत के शमशानों में रखी हुई अस्थियां जिनमे से गन्नौर से 2 लावारिस अस्थि व सोनीपत के विभिन्न शमशान से 3 अस्थि लेकर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के तहत आज जिले के अलग अलग शमशानों से 5 लावारिस लोगों की अस्थि इकट्ठा कर विधि विधान से पूजा करवा कर हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित किया गया।
सुबह 5 बजे तिरंगा चौक शिवमुक्ति धाम सोनीपत से अस्थि लेकर संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा,समाज सेवी नरेन्द्र भूटानी, सतीश बाल्याण, सुरेश कालरा, मनीष बंसल, सचिन के साथ रवाना किया गया, संस्था के प्रधान संजय सिंगला व सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को जिला सोनीपत के सभी शमशान घाटों से लावारिस अस्थियों को लेकर विसर्जन किया जाता है तथा जो लोग अपने खर्चे पर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नही ले जा सकते उनको भी इस गाड़ी में आने जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि कहते है जिसका कोई नहीं होता उसके भगवान होते है और उन्हीं प्रभु की कृपा से यह सेवा चल रही है,इसके अलावा संस्था द्वारा सूखे या ख़राब हुए तुलसी के या अन्य धार्मिक पौधों क़ो भी गंगा जी विसर्जित करने का कार्यक्रम शुरु किया है।
जिसके तहत आज काफ़ी तुलसी के पौधे भी गंगा जी प्रवाहित किये गए इस कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कुच्छल है, सेफ इंडिया फाउंडेशन लगातार कई वर्षो से यह अस्थि विसर्जन कार्य कर रही है, संजय सिंगला ने बताया कि हमारी यह टीम हर महीने की पहली तारीख को चाहे गर्मी, सर्दी, बरसात या फिर कोई और समस्या फिर भी इस नेक कार्य को नहीं रोका जाता और यह अस्थि विसर्जन किया जाता है, संस्था द्वारा आज हरिद्वार में और रास्ते में जरूरत मंद लोगों को सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुराने वस्त्र भी वितरित किए गए।
Safe India Foundation Performs Last Rites for 5 Unclaimed Ashes and Conducts Holy Basil Immersion
Media Report, Sonipat:
The Safe India Foundation organized a ceremonial immersion of unclaimed ashes collected from cremation grounds in Sonipat district. As part of this initiative, two sets of unclaimed ashes from Ganaur and three from various cremation grounds in Sonipat were respectfully collected and immersed in the sacred waters of the Ganges in Haridwar following proper rituals.
At 5 AM, the ashes were carried from Tiranga Chowk Shiv Mukti Dham, Sonipat, by Praveen Verma (Vice President of the Foundation), social activists Narendra Bhutani, Satish Balyan, Suresh Kalra, Manish Bansal, and Sachin. The President of the organization, Sanjay Singla, and Safe India Foundation’s Chairman, Y.K. Tyagi, stated that on the 1st of every month, unclaimed ashes from all cremation grounds in Sonipat district are collected and immersed.
Additionally, the foundation provides free transportation for those who cannot afford to take their deceased relatives' ashes to Haridwar for immersion. The organization believes in the saying, "Those who have no one, have God," and considers this service a divine blessing.
The foundation has also initiated a program to immerse dried or damaged Tulsi (holy basil) plants and other religious plants in the Ganges. Under this initiative, several Tulsi plants were respectfully immersed today. The program was coordinated by Dinesh Kucchal.
Safe India Foundation has been carrying out this noble service for several years. Sanjay Singla emphasized that regardless of weather conditions—be it summer, winter, or rain—the team ensures that this sacred service continues without interruption. Additionally, on their way to Haridwar, the foundation distributed old clothes to the needy as part of their humanitarian efforts.
Comments
No more comments to display.