हरियाणा में संगठन पर्व जारी, जल्द होंगे मंडल व जिला स्तर पर नए नियुक्तियाँ: मोहनलाल बड़ौली
मीडिया रिपोर्ट-
बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि पूरे हरियाणा में “संगठन पर्व” चल रहा है। जल्द ही मंडल और जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा के लगभग 45,000 सक्रिय सदस्य हैं। 10 अप्रैल तक मंडलों की कार्यकारिणी नियुक्त कर दी जाएगी और 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के दौरे के कारण थोड़ी देरी हुई है, लेकिन 16 और 17 अप्रैल तक जिले की टीमें भी पूरी तरह से तैयार हो जाएंगी।
प्रदेश में अध्यक्ष पद को लेकर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा में किसी पद के लिए दावेदारी नहीं होती, हर कार्यकर्ता को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 11 वर्षों से चिंतन और मंथन कर रही है, लेकिन आज तक हरियाणा में संगठन नहीं बना पाई। कांग्रेस कितना और चिंतन करेगी, यह वही जानें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री पहले हिसार और फिर यमुनानगर का दौरा करेंगे। हिसार एयरपोर्ट पर कांग्रेस के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चीज़ का विरोध करती है, उन्हें एयरपोर्ट की जानकारी भी नहीं है।
Sangathan Parv Underway in Haryana; New Appointments Soon at Mandal & District Levels: Mohan Lal Badoli
Media Report-
During a conversation, BJP State President Shri Mohan Lal Badoli shared updates about the ongoing organization activities across Haryana. He mentioned that the BJP is currently celebrating “Sangathan Parv” across the state, and new appointments at mandal and district levels will be completed soon. The party currently has around 45,000 active members in the state. Executive committees at the mandal level will be finalized by April 10, and district teams will be in place by April 16–17. He noted a slight delay in organizational activities due to preparations for the Prime Minister's upcoming visit on April 14.
Speaking on the party's internal democracy, BJP leader Mohan Lal Badoli clarified that there are no personal claims to leadership positions; the party ensures opportunities for all karyakartas. He also criticized the Congress, stating that despite years of introspection, the party has failed to establish a strong organization in Haryana. On the PM's visit, Badoli confirmed that preparations are complete and that PM Modi will first visit Hisar, followed by Yamunanagar. He also dismissed Congress’ statements about the Hisar airport, saying the party opposes everything and lacks knowledge about the project.
Comments
No more comments to display.