सन्त रविदास ने भूली-भटकी मानवता को दिखाई राह: मोहनलाल बडौली
-उनकी शिक्षा आज प्रकाश स्तम्भ की तरह कर रही हैं मार्गदर्शन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज ने भूली-भटकी मानवता को राह दिखाई थी। उनकी शिक्षा और विचारधारा आज हमारे लिए प्रकाश स्तम्भ के भांति मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वो युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार दें और उनके समाज व देश उत्थान के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार करें।
सन्त शिरोमणि रविदास जी महाराज की 648वें प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने कहा कि महापुरुषों की जयंतियां मनाने से हमें, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का मौका मिलता है। यही नहीं युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरन्तर धार्मिक स्थलों के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को अपने आराध्य तक पहुंच में कोई कठिनाई न आए।
भगवान श्रीराम लला के तिरपाल से भव्य मंदिर में प्रवेश हो या भव्य महाकुंभ का प्रयागराज में आयोजन उनकी सोच और संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाने के विशिष्ट उदाहरण हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सन्त-महात्माओं व महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाए जाने की शुरु की गई इस परिपाटी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे है। हमारे देश में समय-समय पर संत महात्माओं, ऋषि-मुनियों और महान गुरुओं ने भूली भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। ऐसे महापुरुषों में 14वीं शताब्दी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भी हुए। इन्होंने समूची मानवता को जीवन का कल्याणकारी रास्ता दिखाया।
श्री बडौली ने कहा कि संत रविदास जी किसी एक जाति या सम्प्रदाय के गुरु नहीं थे। वे पूरी मानव जाति को रास्ता दिखाने वाले व्यक्तित्व थे। उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थी। आज भी उनकी शिक्षाएं प्रकाश स्तम्भ की तरह हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अपने आचरण और व्यवहार के माध्यम से यह प्रमाणित किया कि मनुष्य अपने जन्म एवं व्यवसाय के आधार पर नहीं, बल्कि समाज हित की भावना से किए काम की वजह से महान बनता है।
अगर कोई इंसान ऊंचा उठना चाहे तो वह अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी, समाज सेवा और प्रभु भक्ति से ही ऊंचा उठ सकता है और महान बन सकता है। उन्होंने मानव सेवा के साथ-साथ कर्म पर उसी तरह बल दिया जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्म का अमर संदेश दिया है। उनके दोहे और विचार आज भी हम सभी को सदैव आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी वाणी और शिक्षाएं इतनी प्रासंगिक है कि आज भी हमें राह दिखाती हैं। नेक विचारों और गुणों के कारण ही संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। रविदास जी महाराज ने समाज में समरसता और भाईचारे पर जोर दिया और ऐसा ही हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर समाज के हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है।
आज सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद के अभिभावक के तौर पर काम कर रही है। हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में मौजूद व्यक्ति की परेशानियों को न केवल समझा है, बल्कि उनके स्थाई समाधान के लिए काम किया है। उन्होंने समाज के प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि वो युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें और सन्तों के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें।
Sant Ravidas Showed the Path to Misguided Humanity: Mohanlal Badoli
His Teachings Serve as a Guiding Light Today
Media Report, Sonipat –
BJP State President Mohanlal Badoli stated that Sant Shiromani Ravidas Ji Maharaj showed the path to misguided humanity. His teachings and ideology continue to guide us like a beacon of light. He urged the intellectuals of society to instill good values in the younger generation and prepare them to contribute to the progress of society and the nation.
On the 648th birth anniversary of Sant Shiromani Ravidas Ji Maharaj, BJP State President Shri Mohanlal Badoli paid tribute and emphasized that celebrating the anniversaries of great personalities allows people, especially the younger generation, to learn and understand various aspects of their lives. These celebrations also inspire the youth to follow the ideals and principles of these saints. Prime Minister Narendra Modi has consistently ensured the planned development of religious sites so that devotees do not face any difficulties in reaching their places of worship. Whether it is the grand entry of Lord Shri Ram Lalla into his temple from a temporary shelter or the majestic Maha Kumbh in Prayagraj, these are prime examples of his vision and commitment. Former Chief Minister Manohar Lal initiated the tradition of celebrating the anniversaries of saints and great personalities at the government level, and Chief Minister Nayab Singh Saini is carrying it forward. Throughout history, saints, sages, and great gurus have guided humanity towards the right path. Among these great figures, Sant Shiromani Guru Ravidas Ji of the 14th century showed the way to universal welfare.
Shri Badoli emphasized that Sant Ravidas Ji was not a spiritual leader of just one caste or community; he was a guide for all of humanity. His teachings were meant for the entire human race and continue to serve as a guiding light. Through his conduct and behavior, he proved that a person is not great because of birth or profession but due to their dedication to societal welfare. If someone aspires to rise, they can do so only through hard work, honesty, social service, and devotion to God. Just as Lord Krishna emphasized the importance of duty in the Bhagavad Gita, Sant Ravidas Ji also placed great importance on karma (action). His couplets and thoughts continue to inspire us to move forward in life.
Badoli further said that Sant Ravidas Ji's words and teachings remain relevant even today, guiding us towards righteousness. His noble thoughts and virtues are why he is still remembered with great reverence. Sant Ravidas Ji always emphasized social harmony and brotherhood, a principle that resonates with the Haryana government's vision under Chief Minister Nayab Singh Saini. The government follows the motto "Haryana Ek, Haryanvi Ek" (One Haryana, One People), working above casteism and regionalism to ensure the development of every section of society. Today, the government acts as a guardian for the poor, underprivileged, and needy, addressing their concerns and working towards their permanent solutions.
He concluded by urging intellectuals to guide the younger generation and inspire them to follow the path shown by Sant Ravidas Ji.
Comments
No more comments to display.