पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा झटका, मानेसर भूमि घोटाले में ट्रायल पर लगी रोक हटेगी
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ा झटका लगा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मानेसर भूमि घोटाले मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही सुनवाई पर लगी रोक 27 जनवरी के बाद हटा दी जाएगी।
इस घोटाले में हुड्डा मुख्य आरोपियों में से एक हैं। इनके अलावा, पूर्व नौकरशाह राजीव अरोड़ा, एसएस ढिल्लों, छतर सिंह और एमएल तायल भी आरोपी हैं, जिन्होंने हुड्डा के कार्यकाल में विभिन्न प्रमुख पदों पर काम किया था। इस घोटाले में कई बिल्डर्स के नाम भी शामिल हैं।
2020 से रुका हुआ है मुकदमा
हुड्डा और इन नौकरशाहों के खिलाफ मामला दिसंबर 2020 से रुका हुआ था, जब उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राहत मांगी थी। जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने सीबीआई द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के बाद आदेश पारित किया।
सुनवाई को 27 जनवरी दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्थिति में आगे स्थगन नहीं दिया जाएगा।
Setback for Former CM Bhupinder Singh Hooda as High Court Lifts Stay in Manesar Land Scam Case
Former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda has faced a major setback as the Punjab and Haryana High Court clarified that the stay on trial court proceedings in the Manesar land scam case will be lifted after January 27.
Hooda is among the primary accused in the case, along with former bureaucrats Rajeev Arora, SS Dhillon, Chhatar Singh, and ML Tayal, who served in key positions during his tenure. Several builders are also accused in the scam.
Trial Stalled Since 2020
The case, involving Hooda and the former bureaucrats, has been stalled since December 2020 when the accused sought relief from the High Court. Justice Manjari Nehru Kaul, hearing an application filed by the CBI, has ruled that the stay on proceedings will not be extended under any circumstances. The next hearing is scheduled for January 27 at 2:30 PM.
Comments
No more comments to display.