सिसाना की रितिका दहिया ने बैंकॉक में जीता गोल्ड, गांव में हुआ भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
बैंकॉक (2025) में आयोजित एशियन अंडर-22 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सिसाना गांव की रितिका दहिया का रविवार को गांव लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। दयानंद वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और फूल बरसाकर रितिका का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा विधायक पवन, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र दहिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा और अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने रितिका को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन ने प्रदेश की खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
Sisana’s Ritika Dahiya Wins Gold in Bangkok, Receives Grand Welcome in Village
Media Report, Sonipat-
Ritika Dahiya, a resident of Sisana village, brought pride to the nation and the state by winning a gold medal at the Asian U-22 Boxing Championship held in Bangkok (2025). Upon her return to the village on Sunday, she received a grand welcome from the locals. A felicitation ceremony held at Dayanand Vatika witnessed a large turnout of villagers, who showered flowers on Ritika and celebrated her remarkable achievement.
Prominent leaders including BJP State President Mohanlal Badoli, Rai MLA Krishna Gehlawat, Kharkhoda MLA Pawan, CM’s OSD Virendra Dahiya, Education Minister Mahipal Dhanda’s brother Harpal Dhanda, and Arjuna Awardee Deepak Hooda were present at the event. They congratulated Ritika and praised her dedication and hard work, saying she has elevated the sporting tradition of the state to new heights.
Comments
No more comments to display.