सोनीपत नगर निगम जलभराव से निपटने को तैयार, डिस्पोजल पंपों पर लगेंगे जनरेटर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
बिना मौसम की बारिश के कारण हाल ही में सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। बरसात के मौसम में जलनिकासी को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने सभी डिस्पोजल पंपों पर जनरेटर लगाने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए 15 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
शनिदेव मंदिर रेलवे अंडरब्रिज में हाल ही में जलभराव हुआ था क्योंकि समय पर मोटर नहीं चल सकी थी। बारिश के पानी की निकासी में देरी से गलियों और सड़कों पर कई फुट तक पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
निगम द्वारा चिह्नित 28 जलभराव प्रभावित पॉइंट्स में सबसे गंभीर समस्या शनिदेव मंदिर अंडरब्रिज, सारंग रोड अंडरपास, और अन्य प्रमुख लोकेशनों पर सामने आई है। नालों में प्लास्टिक जाम होने के कारण पानी की निकासी कई घंटे में होती है, जिससे यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
वर्तमान संसाधनों में नगर निगम के पास 5 ट्रैक्टर, 5 इंजन, 15 सुपर शकर मशीनें और 20 पंप सेट हैं, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी समय पर नहीं हो पा रही थी। अब नगर निगम ने शहर के पांच मुख्य स्थानों— शनिदेव मंदिर, राठधना STP, मॉडल टाउन, कबीरपुर और राई—पर जनरेटर लगाने की योजना बनाई है।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने बताया कि इससे जलनिकासी की समस्या में काफी हद तक सुधार आएगा और ड्रेन नंबर 6 जैसे ओवरफ्लो क्षेत्रों में भी समाधान निकाला जाएगा।
एसटीपी की स्थिति भी चिंता का विषय है। राठधना के पास स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 30 एमएलडी है, लेकिन अब 45 एमएलडी तक सीवेज आ रहा है, जिससे प्लांट पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है और जलनिकासी बाधित हो रही है।
Sonipat Municipal Corporation Steps Up to Tackle Waterlogging, Generators to Be Installed at Disposal Pumps
Media Report, Sonipat-
Following the recent unseasonal rainfall that caused severe waterlogging in parts of Sonipat city, the Municipal Corporation has taken proactive steps to prevent such incidents during the upcoming monsoon. The administration has decided to deploy generators at all disposal pump stations, and a ?15 lakh tender has already been allotted for the same.
A major waterlogging incident at Shani Mandir Railway Underbridge occurred recently due to non-functional motors. The failure in timely drainage led to streets and lanes being submerged in several feet of water, creating major public inconvenience.
Among the 28 identified waterlogging hotspots, the most affected areas include Shani Mandir Underbridge, Sarang Road Underpass, and nearby localities. Drainage is severely delayed due to plastic blockage in drains, often leading to traffic congestion.
Currently, the corporation has 5 tractors, 5 engines, 15 super sucker machines, and 20 pump sets, yet timely drainage remains a challenge. To address this, generators will now be installed at five key locations—Shani Mandir, Rathdhana STP, Model Town, Kabirpur, and Rai.
Executive Engineer Vishal Garg stated that the move will significantly improve water evacuation, especially from overflowing drains like Drain No. 6.
The Sewage Treatment Plant (STP) at Rathdhana, which has a daily capacity of 30 MLD, is under strain as the city now produces up to 45 MLD of wastewater, well beyond the plant’s design capacity. This overflow is contributing to waterlogging, highlighting the need for infrastructure upgrades.
Comments
No more comments to display.