सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल वाहनों की करी जांच, नियमानुसार नहीं पाये जाने पर किये कूल 41 चालान
पुलिस आयुक्त सोनीपत श्री कृष्ण कुमार राव IPS (ADGP) के निर्देशानुसार आज सोनीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की उल्लघंना करने वाले स्कूल वाहनो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया व नियमानुसार नही पाये जाने पर चालान किये गये।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक श्री राहुल देव ने बतलाया की ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले स्कूल वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं और छात्रों तथा दूसरों की भी जान जोखिम में डाल सकते हैं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियमों की पालना दृढता से की जानी चाहिए। स्कुल वाहन पॉलिसी के तहत आज कुल 41 चालान किए गये
इस अभियान के दौरान स्कुल वाहन चालकों के साथ-साथ ऑटो व कैब चालकों को भी ट्रैफिक नियमों के बारे जागरुक किया गया और बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Sonipat Traffic Police Inspects School Vehicles, Issues a Total of 41 Challans for Non-Compliance
As per the directions of Sonipat Police Commissioner Shri Krishna Kumar Rao IPS (ADGP), the Sonipat Traffic Police conducted a special drive today against school vehicles violating traffic rules. Challans were issued to vehicles found not adhering to the regulations.
On this occasion, Assistant Police Commissioner (Traffic) Shri Rahul Dev stated that school vehicles violating traffic rules often become prone to accidents, putting the lives of students and others at risk. To ensure road safety, strict adherence to traffic rules is essential. Under the School Vehicle Policy, a total of 41 challans were issued today.
During the campaign, awareness was also raised among school vehicle drivers, as well as auto and cab drivers, regarding traffic rules. It was emphasized that such drives will continue in the future.
Comments
No more comments to display.