सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत 22 जनवरी से जिला में चलाया जाएगा विशेष चैकिंग अभियान-आरटीए अमित कुमार
-विशेष चैकिंग अभियान के तहत की जाएगी सभी स्कूल वाहनों की चैकिंग, अनियमितता पाएं जाने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
एसडीएम एवं आरटीए अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत 22 जनवरी से जिला में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
इस विशेष चैकिंग अभियान के तहत जिला के सभी स्कूली वाहनों की चैकिंग की जाएगी और अनियमितता पाएं जाने पर वाहनों के चालान व उन्हें जब्त किया जाएगा।
एसडीएम ने सभी स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई समझौता नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी स्कूल सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन करें अन्यथा नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से भी अनुरोध किया कि वह अपने-अपने वाहनों के सभी नियम पूरे करें।
Special Checking Campaign to Be Launched in the District from January 22 Under Safe School Vehicle Policy: RTA Amit Kumar
- All school vehicles to be inspected during the campaign; strict action to be taken for any irregularities
Media Report, Sonipat:
SDM and RTA Amit Kumar announced that a special checking campaign will be conducted in the district starting January 22 under the Safe School Vehicle Policy. During this campaign, all school vehicles in the district will be inspected, and any irregularities found will result in fines or vehicle seizure.
The SDM instructed all schools that the district administration will not compromise on the safety of children. Therefore, all schools must comply with the rules of the Safe School Vehicle Policy. He warned that action will be taken against vehicles of schools that fail to adhere to the rules.
He also requested all school operators to ensure that their vehicles meet all safety and regulatory requirements.
Comments
No more comments to display.