राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं का हुआ सम्मान
मीडिया रिपोर्ट,सोनीपत।
हिंदू कन्या महाविद्यालय में राज्यस्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ये प्रतियोगिताएं 21 से 22 फरवरी तक टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई थीं, जिनमें हिंदू कन्या महाविद्यालय की 20 छात्राओं ने भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि राज्यस्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष की हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कोलाज प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, हिंदी कविता प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की प्राची और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की दिव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल और स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
State-Level Competition Winners Honored at Hindu Kanya Mahavidyalaya
Media Report,Sonipat-
Hindu Kanya Mahavidyalaya held a felicitation ceremony to honor students who excelled in various state-level competitions. The competitions were held at Tikaram Kanya Mahavidyalaya from February 21 to 22, with 20 students from Hindu Kanya Mahavidyalaya participating.
Principal Dr. Vipasha Aggarwal announced the results, stating that Harshita (BCA 3rd Year) secured 1st place in the State-Level Poster Making Competition, while Priyanka (B.Com 2nd Year) achieved 2nd place in the Speech Competition. In the Collage Competition, Kritika (BA 1st Year) won 3rd place. Additionally, Prachi (BA 3rd Year) received a consolation prize in the Hindi Poetry Competition, and Divya (BA 3rd Year) received a consolation award in the Poster Making Competition.
Vice-Principal Dr. Anita Goyal and faculty members blessed the winning students and encouraged them to continue striving for excellence.
Comments
No more comments to display.