सामाजिक आयोजनों की मंजूरी के लिए संस्थाओं के चक्कर कटवाना बन्द करें- सिंगला
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला ने पत्र के माध्यम से उपायुक्त महोदय व एस डी एम सोनीपत से एक पत्र के माध्यम से सामाजिक आयोजनो की मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को कोई भी सामाजिक आयोजन करना हो तो कानून के तहत उसे एस डी एम कार्यालय में इस आयोजन की मंजूरी के लिए आवेदन करना पड़ता है जहां उस आवेदक से आवेदन पत्र के साथ एफिडेविट की अनिवार्यता कर दी गई है कि उस एफिडेविट में लिखा होना चाहिए कि मैं सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करूंगा जबकि इस आवेदन पत्र में वो पहले ही लिख देता है और कार्यालय द्वारा जारी मंजूरी में भी सभी नियम व शर्तें लिखी जाती हैं
फिर इस एफिडेविट की आवश्यकता क्या है, इसके अलावा आवेदन करने के बाद कार्यालय द्वारा पुलिस, नगर निगम, फायर, तहसीलदार को रिपोर्ट के लिए भेजा जाता है, फिर पुलिस विभाग संबंधित थानों को भेजता है और तहसीलदार कार्यालय पटवारी की रिपोर्ट मांगता है जो की इस कार्य की किसी भी विभाग में समय सीमा तय नहीं है और मंजूरी समय पर नहीं मिल पाती ,इसके बाद प्रार्थी को स्वयं रिपोर्ट लाने के लिए निगम, थाने, पटवारी, फायर कार्यालयों में चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते हैं
श्रीमान जी एक और तो सरकार सिंगल विंडो प्रणाली लाना चाहती है अतः आपसे निवेदन है कि इस प्रक्रिया का समय निर्धारित किया जाना चाहिए और आवेदक को एक तय समय सीमा में कही भी चक्कर ना लगाकर एस डी एम कार्यालय से ही अनुमति पत्र मिलना चाहिए उन्होंने उपायुक्त महोदय व एस डी एम सोनीपत इस मामले में संज्ञान लेकर अनावश्यक कागज व गैर जरूरी विभागों की नो ऑब्जेक्शन हटवाकर इस प्रक्रिया को सरल करवाने की अपील की है।
Stop Forcing Organizations to Make Rounds for Social Event Approvals - Singla
Media Report, Sonipat: Sanjay Singla, Convener of the Social Panchayat, has appealed to the Deputy Commissioner and SDM Sonipat through a letter to simplify the approval process for social events. He highlighted that any organization planning a social event is required by law to apply for approval at the SDM office. This application process mandates the submission of an affidavit stating compliance with all government rules, despite the same being mentioned in the application and approval letter issued by the office. Singla questioned the necessity of this affidavit.
Moreover, once the application is submitted, the office forwards it to various departments, including the police, municipal corporation, fire department, and tehsildar, for reports. The police further direct the application to relevant police stations, and the tehsildar seeks a report from the patwari. However, no time frame is set for these processes, leading to delays in approvals.
Applicants are often forced to personally follow up with these departments, making repeated visits to the corporation, police stations, patwari, and fire offices to get the necessary reports.
Singla urged the authorities to streamline the process, stating, “On one hand, the government promotes a single-window system, but on the other, applicants are made to run from pillar to post. The approval process should have a fixed timeline, and applicants should receive the approval letter directly from the SDM office without unnecessary visits.”
He appealed to the Deputy Commissioner and SDM Sonipat to address this matter urgently, eliminate unnecessary paperwork, and remove the requirement for non-objection certificates from irrelevant departments to make the process simpler and more efficient.
Comments
No more comments to display.