समाज की शांति भंग करने वालों, नफरत फैलाने वाले भाषणों तथा सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कड़ी कार्यवाही।
- पिछले 10 वर्षों में कुल 297 एफआईआर दर्ज, 472 आरोपी गिरफतार, 502 सोशल मीडिया हैंडल्स के यूआरएल भी इंटरनेट से हटाए।
- गैंगस्टरों की पोस्ट को लाइक व शेयर करने वाले भी हरियाणा पुलिस के राडार पर।
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ।।
समाज में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने, नफरत फैलाने वाले भाषणों तथा सोशल मीडिया हैंडल्स आदि के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले 10 वर्षों में कुल 297 एफआईआर दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान 472 आरोपियों को गिरफतार किया गया है तथा 502 सोशल मीडिया हैंडल्स के यूआरएल को इंटरनेट से हटाया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि वर्तमान के बदलते परिवेश में हर व्यक्ति तकनीक का इस्तेमाल सक्रियता से कर रहा है। तकनीक के सदुपयोग के साथ साथ इसके दुरूपयोग की भी संभावनाएं अपेक्षाकृत अधिक रहती हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा समाज में नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ कार्यवाही करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। सतत निगरानी और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सोशल मीडिया प्लैटफार्मों पर नफरत वाले भाषणों से संबंधित मामलों में कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान इस संबंध में दर्ज कुल 297 मामलों में से 87.87 प्रतिशत मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुलझाया गया है।
इसके साथ ही, हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लैटफार्म जैसे- एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा यूट्यूब आदि पर गैंगस्टरों की पोस्ट को लाइक व शेयर करने वाले लोगों की गतिविधियों पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा विशेष तौर पर नजर रखी जाती है। गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट लोगों विशेषकर युवाओं को गुमराह करती है जिससे वे अपराध की ओर आकर्षित होते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे युवाओं की पहचान की जाती है और उनके परिजनों को बुलाकर बच्चों की काउंसलिंग की जाती है। श्री कपूर ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे गैंगस्टरों द्वारा अपलोड की जाने वाली पोस्ट को लाइक व शेयर न करें और किसी भी गैंगस्टर के गु्रप का हिस्सा ना बनें।
श्री कपूर ने बताया कि हरियाणा राज्य में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर गैर-जिम्मेदाराना संदेशो, वीडियों और अन्य सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जो किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा को उकसाने की प्रवृति रखते हैं। साथ ही ऐसे संदेश और वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
निगरानी की प्रक्रिया -
श्री कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर नफरत भरे भाषण प्रसारित करने वालो पर नजर रखने के लिए सीआईडी में अलग से सोशल मीडिया विंग स्थापित की गई हैं जिनमें तैनात कर्मियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। हरियाणा पुलिस द्वारा 220 हिंसा फैलाने वाले लोगों (इंस्टिगेटर व इंफल्यूएंसर) तथा 400 उपद्रवियों(ट्रबलमेकर) की पहचान की गई हैं। जैसे ही इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट अपडेट होती है तो उसकी पड़ताल की जाती है और आपत्तिजनक व भड़काउ कंटेंट पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।
Strict Action by Haryana Police Against Those Disturbing Social Harmony and Spreading Hate Speech on Social Media
297 FIRs registered, 472 accused arrested, and 502 social media handles removed from the internet in the last 10 years.
People liking and sharing gangsters’ posts are also under Haryana Police's radar.
Media Report, Chandigarh:
Haryana Police has taken strict action against individuals spreading hatred and disturbing social harmony through speeches and social media handles. Over the past 10 years, a total of 297 FIRs have been registered, 472 accused arrested, and 502 URLs of social media handles have been removed from the internet.
Providing details, Director General of Police (DGP) Shatrujit Kapoor stated that in today’s evolving digital landscape, technology is widely used by individuals. However, alongside its benefits, there is a high possibility of misuse. Haryana Police is actively working to curb hate speech and maintain law and order. Through continuous monitoring and swift action, law enforcement agencies have taken strict measures against cases related to hate speech on social media. So far, 87.87% of the 297 registered cases have been swiftly resolved.
Additionally, Haryana Police’s Crime Branch is closely monitoring social media platforms such as X (Twitter), Instagram, Facebook, and YouTube to track individuals who like and share posts by gangsters. Such posts mislead youth and attract them toward criminal activities. To counter this, Haryana Police identifies such individuals and conducts counseling sessions for them along with their families.
DGP Kapoor urged the public not to like or share any posts uploaded by gangsters and avoid joining their groups.
CID Authorized as Nodal Agency for Monitoring Social Media
DGP Kapoor also informed that Haryana’s Criminal Investigation Department (CID) has been designated as the nodal agency to remove objectionable content from social media. Police officers have been instructed to take necessary steps to curb the spread of irresponsible messages, videos, and content that could incite mob violence. Legal action will be taken against individuals spreading provocative content. He emphasized that Haryana Police is committed to maintaining peace and harmony and will not tolerate any attempts to disrupt law and order.
24/7 Social Media Surveillance by Haryana Police
DGP Kapoor revealed that Haryana Police has established a dedicated Social Media Wing under CID to monitor hate speech and inflammatory content round the clock. The department has identified 220 instigators/influencers and 400 troublemakers. As soon as any content is posted on their social media accounts, it is reviewed, and if found objectionable or provocative, strict action is taken as per legal provisions.
Comments
No more comments to display.