तापमान गिरा, सोनीपत में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार को 253 दर्ज किया गया। यह बुधवार की तुलना में कुछ बेहतर रहा, जब एक्यूआई 313 तक पहुंच गया था और देश में सबसे अधिक स्तर पर था। बावजूद इसके, प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है।
प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक प्रदूषण के स्थायी कारणों पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तब तक वायु गुणवत्ता में सुधार अस्थायी ही रहेगा। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का पालन करने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
ग्रैप-2 लागू, फिर भी सुधार नहीं
प्रशासन की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-2) लागू है, जिसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक, सड़कों पर पानी का छिड़काव और खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध जैसी कार्रवाइयां की जा रही हैं। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसकी मुख्य वजह प्रशासन की अनदेखी मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे हवा का दबाव बढ़ेगा और प्रदूषण में मामूली कमी आ सकती है।
Temperature Drops, Air Pollution Worsens in Sonipat
Media Report, Sonipat-
The city’s Air Quality Index (AQI) was recorded at 253 on Thursday. Although this marks a slight improvement compared to Wednesday’s AQI of 313 — which was among the highest in the country — the pollution level remains in the “poor” category.
Due to the deteriorating air quality, residents are experiencing breathing difficulties, eye irritation, and throat infections. Health experts have advised people to avoid going outdoors during early morning and evening hours. Children, the elderly, and individuals suffering from respiratory ailments have been urged to take extra precautions.
Experts say that until the root causes of pollution are addressed, any improvement in air quality will remain temporary. People are advised to follow health safety measures and take necessary precautions.
GRAP-II Implemented but Ineffective
Despite the enforcement of the Graded Response Action Plan (GRAP-II), which includes measures like controlling construction activities, sprinkling water on roadsides, and banning open garbage burning, pollution levels have not shown the expected improvement. Administrative negligence is being cited as a major reason. According to the Meteorological Department, temperatures are likely to drop further in the coming days, which may slightly reduce pollution due to increased air pressure.
Comments
No more comments to display.