पिपली में युवक की हत्या के बाद तनाव, ग्रामीणों में रोष व्याप्त
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा:
पिपली गांव में जिम से लौट रहे युवक अजय (27) की लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
सोमवार रात अजय पर सरकारी स्कूल के पास हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि यह हमला प्लॉट विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते किया गया। गंभीर रूप से घायल अजय को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
बुधवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसीपी राजदीप मोर और थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
अजय के भाई विजय ने आरोप लगाया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजन तब तक अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं थे, जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाकर परिवार को शांत किया और आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
Tension in Pipli After Youth’s Murder; Villagers Express Anger
Media Report, Kharkhoda:
Tension prevailed in Pipli village after a young man named Ajay was beaten to death with sticks while returning from the gym. The incident has sparked outrage among the villagers.
Ajay, aged 27, was attacked near the government school in Pipli on Monday night due to an old dispute over a plot. He sustained serious injuries and was admitted to Medanta Hospital, Gurugram, where he succumbed during treatment.
On Wednesday, his body was cremated in the village in the presence of ACP Rajdeep Mor and Station House Officer Pawan Kumar, who were accompanied by police personnel to maintain peace.
During the funeral, Ajay’s brother Vijay expressed anger over the fact that the accused had not yet been arrested. The family initially refused to perform the last rites until the culprits were taken into custody. However, police officials assured them that all accused would be arrested soon, after which the cremation was carried out peacefully.
Comments
No more comments to display.