25 जनवरी को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सभागार में मनाया जाएगा 15वां ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’
-मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार होंगे मुख्यातिथि
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी 2025 को शहर स्थित जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार मुख्यातिथि होंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला के मतदाताओं द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी शपथ ली जाएगी।
इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु आयोजित करवाई गई विभिन्न गतिविधियां जैसे-निबंध, वाद-विवाद, प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
The 15th ‘National Voters’ Day’ to Be Celebrated on January 25 at GVM Girls College Auditorium
• Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar to Attend as Chief Guest
Media Report, Sonipat:
As per the instructions of the Election Commission of India, the 15th National Voters’ Day will be celebrated on January 25, 2025, at the auditorium of GVM Girls College, Sonipat. Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar will be the chief guest for the event.
On this occasion, the district’s voters will pledge to uphold the dignity of democratic traditions, ensure free, fair, and peaceful elections, and exercise their right to vote without being influenced by religion, class, caste, community, language, or any other inducement.
The event will also include the felicitation of winners from schools, colleges, and educational institutions across the district who participated in activities organized to promote democratic values. These activities include essay writing, debates, drawing, and quiz competitions.
Comments
No more comments to display.