डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय अंग्रेज़ी कार्यशाला का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए अंग्रेज़ी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के अंग्रेजी के शिक्षकों ने भाग लिया । इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण में नवीनतम तकनीकों और विधियों से अवगत कराना था, ताकि वे छात्रों को और अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षित कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ द्वारा दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुआ। कार्यशाला का संचालन श्रीमती प्रीति हुड्डा ( प्रिंसिपल–ग्लोबल विजन स्कूल सोनीपत) और डॉक्टर निशा कुमारी (वाइस प्रिंसिपल –गोल्डन हैरियर स्कूल ,सोनीपत)द्वारा किया गया, जो शिक्षण के क्षेत्र में लंबे अनुभव और विशेषज्ञता रखती हैं।
इस कार्यशाला में शिक्षकों को भाषा कौशल, लेखन में सृजनात्मकता, उच्चारण सुधार, और आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को नए दृष्टिकोणों और गतिविधियों का अनुभव कराया गया।
कार्यशाला के अंत में, शिक्षकों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। प्रधानाचार्या *श्रीमती सविता धनखड़* ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन शिक्षण को अत्यधिक प्रभावी बनाने के लिए समय–समय पर होना चाहिए।
Two-Day English Workshop for Teachers Organized by CBSE at DAV Police Public School
Media Report, Sonipat:
A two-day English workshop for teachers was organized by CBSE at DAV Police Public School. English teachers from various schools participated in the event, which aimed to familiarize them with the latest techniques and methodologies in teaching English, enabling them to educate students more effectively.
The program commenced with a lamp-lighting ceremony and a welcome address by the Principal, Mrs. Savita Dhankhar. The workshop was led by Mrs. Preeti Hooda (Principal, Global Vision School, Sonipat) and Dr. Nisha Kumari (Vice Principal, Golden Harrier School, Sonipat), both seasoned educators with extensive experience in the field.
During the workshop, teachers received in-depth training on language skills, creativity in writing, pronunciation improvement, and modern teaching methodologies. Through various interactive sessions, participants explored new approaches and activities to enhance their teaching.
At the conclusion of the workshop, participants described it as highly enriching and inspiring. Principal Mrs. Savita Dhankhar expressed her gratitude to all participants and trainers for making the event a success. She emphasized the importance of organizing such workshops regularly to enhance the effectiveness of teaching practices.
Comments
No more comments to display.