हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न
स्ट्रेंथ एंड कंडीशन के विदेशी कोचों ने दिया प्रशिक्षण
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें की यूनाइटेड स्टेटस से दो स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट्स आए। क्रिएज स्किंक, इंटरनेशनल परफॉरमेंस साइंसेज के प्रेसिडेंट हैं, टिम डोर्नमैन सर्टिफाइड स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग स्पेशलिस्ट हैं और अभी इंटरनेशनल परफॉरमेंस साइंसेज में शैक्षिक प्रोग्रामिंग में डायरेक्टर हैं, और साथ ही नवीन कुमार चौहान जो कि स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एंड फिटनेस स्पेशलिस्ट हैं, अक्स चौहान स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच हैं।
इस कार्यशाला का शुभारंभ हरियाणा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व डी.जी.पी.अशोक कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यशाला के ज़रिए सभी विद्यार्थी खेलों में प्रयोग होने वाली नई तकनीकों के बारे में सीख सकेंगे और किस तरह अलग अलग उम्र के बच्चों को उचित प्रशिक्षण के द्वारा उनके प्रदर्शन में विकास किया जा सकता है के बारे में जानेंगे।
साथ ही पहले दिन की कार्यशाला के दौरान टिम डोर्नमैन ने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। उन्होंने बताया की किसी खिलाड़ी को अगर अपना खेल प्रदर्शन अच्छा करना है तो उसे अपने वार्म-अप पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने SAID प्रिंसिपल के बारे में भी बताया कि खिलाड़ी जिस तरह का अभ्यास करेगा उसका शरीर उसी के अनुसार विकसित होगा। उन्होंने बताया कि रेजिस्टेंस ट्रेनिंग के माध्यम से हम किस प्रकार अपने शरीर में स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं और किस तरह की एक्सरसाइज को हमें अपने वर्कआउट में जोड़ना चाहिए और एक्सरसाइज की तीव्रता कितनी होनी चाहिए।
कार्यशाला के दूसरे दिन टिम डोर्नमैन ने क्लासेज में विद्यार्थियों को सामान्य वार्म-अप और गतिशील वार्म-अप में अंतर बताया और दोनों प्रकार के वार्म-अप में की जाने वाली एक्सरसाइज का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को मोबिलिटी, एजिलिटी, बैलेंस, कोआर्डिनेशन, फ्लेक्सिबिलिटी, के बारे में जानकारी दी और इन क्षमताओं को कैसे सुधारा जाए उसके लिए भी सुझाव दिए।
उन्होंने विशेष रूप से एक्सरसाइज को सही तकनीक और उचित तरीके से करने पर ज़ोर दिया ताकि खिलाड़ियों में चोट का खतरा कम हो सके।
कार्यशाला के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अशोक कुमार ने आए हुए एक्सपर्ट्स का आभार व्यक्त किया और कहा की ये कार्यशाला आगे आने वाले प्रशिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे लाभप्रद कार्यशालाओं का आयोजन होता रहेगा जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों का कौशल और प्रदर्शन निरंतर विकसित हो सके। साथ ही उन्होंने हरियाणा एवं भारत के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान हरियाणा विश्वविद्यालय के पहले प्रोफेसर योगेश चंद्र ठाकुर, डॉ.विवेक कुमार सिंह (डी.एस.डब्लू), डायरेक्टर स्पोर्ट्स संजय सारस्वत एवं अन्य शैक्षणिक संकाय मौजूद रहे।
Two-Day Workshop Concludes at Haryana Sports University
Foreign Coaches Provided Training on Strength & Conditioning
Media Report, Sonipat –
A two-day workshop on Strength and Conditioning was conducted at Haryana Sports University, featuring two expert trainers from the United States. Creige Skink, President of International Performance Sciences, and Tim Dornemann, a Certified Strength and Conditioning Specialist and Director of Educational Programming at International Performance Sciences, led the sessions. Additionally, Navin Kumar Chauhan, a Sports Performance and Fitness Specialist, and Aks Chauhan, a Strength and Conditioning Coach, contributed to the training.
The workshop was inaugurated by the Vice-Chancellor of Haryana Sports University and former DGP of Uttarakhand, Ashok Kumar. He emphasized the importance of this workshop for students, stating that it would introduce them to modern sports training techniques and help them understand how different age groups can improve their performance through proper training.
On the first day, Tim Dornemann provided crucial insights into sports training. He stressed the significance of warm-up routines for athletes to enhance their performance. He explained the SAID (Specific Adaptation to Imposed Demands) principle, which states that the body adapts according to the type of training it undergoes. He also discussed how resistance training can enhance strength and guided participants on the types of exercises they should incorporate into their workouts and the intensity levels required.
On the second day, Dornemann highlighted the differences between general warm-ups and dynamic warm-ups and provided practical training on both. He also educated athletes on mobility, agility, balance, coordination, and flexibility, offering suggestions on improving these skills.
Special emphasis was placed on performing exercises with the correct technique to minimize injury risks.
At the conclusion of the workshop, Vice-Chancellor Ashok Kumar expressed gratitude to the expert trainers, stating that such workshops would continue to be organized to enhance the skills and performance of athletes in Haryana. He also wished for the bright future of athletes from Haryana and India.
The event was attended by Haryana Sports University’s first professor, Yogesh Chandra Thakur, Dr. Vivek Kumar Singh (DSW), Director of Sports Sanjay Saraswat, and other academic faculty members.
Comments
No more comments to display.