मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा: निखिल मदान।
सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के पहिए को तेज गति से घुमाने वाला है आम बजट।
साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा आम बजट।
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि देश के 10 करोड़ आयकर दाताओं को जो तोहफा सरकार ने दिया है,वो विशेष कर मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित होगा।किसानों की क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाई गई है,यूरिया की कमी को पूरा करने के लिए नए कारखाने लगाए जा रहे हैं,स्टार्टअप के बजट को दोगुना कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं और इस बजट में एमएसएमई पर भी ध्यान दिया गया है, ताकि मेक इन इंडिया का सपना साकार हो सके।
इन युगांतरकारी फैसलों से पूरा देश लाभान्वित होगा।हरियाणा के भी ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही अर्थव्यवस्थाओं को गति मिलेगी।
इस बजट से देश अपने विकास लक्ष्यों की तरफ तेजी से अग्रसर होगा,इसके लिए वो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते है ।
यह बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और देश की नारी को समर्पित है ।
बजट नारी के सशक्तिकरण, युवाओं को नौकरी और किसानों को खुशहाली की तरफ लेकर जाएगा
बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है।
कपास के किसानों को भी कम ब्याज पर 5 लाख तक का लोन देने का निर्णय लिया गया है।
बजट में छोटे व्यापारियों की क्रेडिट सीमा भी 5 लाख तक की गई जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
बजट में आय सीमा पर ऐतिहासिक बदलाव किया गया है।
12 लाख तक की आय सीमा पर अब टैक्स नहीं देना होगा।
Union Budget 2025 Meets Public Expectations in Modi Government’s Third Term: Nikhil Madan
A Budget That Accelerates India's Economic Growth – MLA Nikhil Madan
A Significant Step Towards Achieving a Developed India by 2047
Media Report, Sonipat –
MLA Nikhil Madan praised the Union Budget 2025, calling it a game-changer for the Indian economy. He stated that the government's gift to 10 crore taxpayers, particularly benefiting the middle class, is a boon.
He highlighted the increase in farmers’ credit card limits, the establishment of new fertilizer plants to address urea shortages, and the doubling of the startup budget, which will create new employment opportunities. Additionally, MSMEs have received significant attention, furthering the Make in India vision.
According to Madan, these transformative decisions will benefit the entire country, providing momentum to both rural and urban economies in Haryana.
He congratulated Finance Minister Nirmala Sitharaman for presenting a budget dedicated to the poor, youth, farmers, and women. He emphasized that this budget will empower women, provide jobs for youth, and ensure prosperity for farmers.
Key highlights of the budget include:
Increase in the Farmer Credit Card limit from ?3 lakh to ?5 lakh.
Cotton farmers to receive loans up to ?5 lakh at lower interest rates.
Small traders will also benefit from an increased credit limit of ?5 lakh.
Tax-free income threshold raised to ?12 lakh, marking a historic reform.
Madan concluded that this budget will propel India rapidly towards its development goals, ensuring economic growth and prosperity for all.
Comments
No more comments to display.