केंद्रीय बजट 2025: महिला उद्यमियों के लिए नई योजना, परमाणु ऊर्जा मिशन और भारत ट्रेड नेट की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट,दिल्ली:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पहली बार उद्यमी बनीं 5 लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति महिला उद्यमी के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी, इसके तहत अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
"केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " मुझे जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाए जाने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसमें कुल परिव्यय में वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन।
2047 तक कम से कम 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का विकास हमारे ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी क्षेत्रों के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन के एक भाग के रूप में, कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित छोटे मॉड्यूलर (परमाणु) रिएक्टर 2033 तक चालू हो जाएंगे...
" वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना - 'भारत ट्रेड नेट' (BTN) की स्थापना की जाएगी, जो व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा। BTN को अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप बनाया जाएगा..." वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा, "मैं अगले सप्ताह नया आयकर विधेयक पेश करने का प्रस्ताव करती हूं।"
Union Budget 2025: New Schemes for Women Entrepreneurs, Nuclear Energy Mission, and Bharat Trade Net Announced
Media Report, Delhi:
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman announced, "A new scheme will be launched for 5 lakh Scheduled Caste and Scheduled Tribe women entrepreneurs who are starting their businesses for the first time. Under this scheme, loans of up to ?2 crore will be provided over the next five years."
She further stated, "I am pleased to announce the extension of the Jal Jeevan Mission until 2028, with an increase in total expenditure."
The Finance Minister also introduced the "Nuclear Energy Mission for a Developed India," emphasizing, "Developing at least 100 GW of nuclear energy by 2047 is essential for our energy transition. To achieve this goal, amendments will be made to the Atomic Energy Act and the Civil Liability for Nuclear Damage Act to encourage active participation from the private sector."
As part of the Nuclear Energy Mission's research and development initiatives, she revealed, "At least five indigenously developed small modular (nuclear) reactors will become operational by 2033."
Highlighting international trade advancements, Sitharaman announced, "A digital public infrastructure for international trade—'Bharat Trade Net' (BTN)—will be established. It will serve as an integrated platform for trade documentation and financing solutions and will be aligned with international best practices."
In her parliamentary speech, she concluded, "I propose to introduce a new Income Tax Bill next week.
Comments
No more comments to display.