देश के हर व्यक्ति व वर्ग को मजबूत करेगा आम बजट: राजीव जैन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट देश के प्रत्येक आम नागरिक को शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें मजबूत करने वाला बताया है।
उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा नागरिकों को 12 लाख रुपए तक की आमदनी में आयकर छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने का काम किया है। उन्होंने बजट को शानदार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल में आम बजट आमजन की बेहतरी, विकास को गति देने वाला और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत, सशक्त भारत के संकल्प की झलक नजर आती है। इसपर आगे बढ़ते हुए वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा वालों को बड़ी राहत देने के साथ-साथ बुजुर्गों को टैक्स छूट दुगनी किया जाना उनके प्रति भाजपा सरकार के सम्मान को दर्शाता है।
कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज व समय पर कैंसर की पड़ताल सुनिश्चित करने के लिए न केवल कैंसर दवाइयों को ड्यूटी फ्री करते हुए उन्हें सस्ता किया गया है, अपितु अगले तीन साल में हर जिला में कैंसर डे केयर को स्थापित करने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने हर घर, नल से जल योजना को वर्ष 2028 तक बढ़ाने, महिला युवा उद्यमियों को 2 करोड़ रुपए तक का टर्म लोन, किसानों को क्रेडिट कार्ड लिमिट 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किए जाने का भी स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग की बेहतरी के लिए आम बजट में योजनाबद्ध तरीके से फंड की व्यवस्था की गई है, ताकि देश के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके।
Union Budget 2025 to Strengthen Every Individual and Section of Society: Rajiv Jain
Media Report, Sonipat –
Former Media Advisor to the Chief Minister, Rajiv Jain, hailed Finance Minister Nirmala Sitharaman’s Union Budget 2025 as a transformational step towards empowering every citizen of the country.
He emphasized that this budget will make the poor, youth, farmers, and women self-reliant and stronger. The decision to exempt income tax on earnings up to ?12 lakh provides immense relief to the middle class. Calling it an excellent budget, Jain expressed gratitude to Prime Minister Narendra Modi and Finance Minister Nirmala Sitharaman.
Jain stated that in PM Modi’s third consecutive term, the Union Budget 2025 has been designed to boost development, uplift the common people, and enhance the capabilities of the middle class. The budget reflects the vision of a developed and empowered India by focusing on the poor, youth, farmers, and women.
Key Highlights of the Budget:
? Doubling of tax exemption for senior citizens, reflecting the BJP government’s commitment to their well-being.
? Cancer drugs made duty-free to reduce costs and ensure better treatment.
? Cancer daycare centers to be established in every district within the next three years.
? Extension of "Har Ghar, Nal Se Jal" (Water for Every Home) scheme until 2028.
? New scheme offering ?2 crore term loans to women and young entrepreneurs.
? Increase in the Farmer Credit Card limit from ?3 lakh to ?5 lakh.
? Systematic allocation of funds to ensure the holistic development of every section of society.
Jain concluded that this budget is a testament to the Modi government’s commitment to making India stronger, self-reliant, and prosperous.
Comments
No more comments to display.