यमुना की बाढ़ में डूबी किसानों की उम्मीदें, जगदीशपुर और मनौली टोंकी में फसलें तबाह
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
यमुना नदी के किनारे बसे जगदीशपुर और मनौली टोंकी गांवों में बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। ज्वार और मक्के की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है, जबकि धान के खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। यदि जल्द जलनिकासी नहीं हुई, तो धान की फसल भी बर्बाद हो सकती है। इस बाढ़ ने किसानों की वर्तमान फसल ही नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीदें भी बहा दी हैं।
हालांकि यमुना का जलस्तर कुछ घटा है, लेकिन खेतों में अभी भी पानी जमा है। लगातार बनी नमी के कारण रबी की फसलें भी खतरे में पड़ सकती हैं। फसलें तो पहले ही खराब हो चुकी हैं, लेकिन अब गांवों में पानी उतरने के बाद जमा मलबे से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सीपीआईएम के जिला सचिव आनंद शर्मा ने मांग की है कि बंध के पास बसे गांवों में विशेष गिरदावरी करवाई जाए और प्रति एकड़ ₹1 लाख का मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष राहत की आवश्यकता है।
Yamuna Flood Drowns Farmers’ Hopes; Crops Destroyed in Jagdishpur and Manauli Tonki
Media Report, Sonipat:
The floodwaters of the Yamuna River have devastated crops in the villages of Jagdishpur and Manauli Tonki, situated along its banks. Sorghum (jowar) and maize (makka) crops have been completely destroyed, while paddy fields remain submerged. If water is not drained soon, the paddy crops may also be ruined. This year's flood has not only damaged current crops but also dashed the farmers' hopes for the upcoming season.
Although the water level of the Yamuna has started to recede, the fields are still waterlogged. The standing moisture threatens the health of rabi crops as well. The damage is not limited to crops—villages are also facing foul smells from debris left behind, raising the risk of disease outbreaks.
Anand Sharma, District Secretary of CPI(M), demanded a special girdawari (crop damage assessment) for villages near the embankment and urged the government to provide compensation of ?1 lakh per acre for the destroyed crops. He emphasized the urgent need for special relief in flood-affected areas to bring farmers some measure of relief.
Comments
No more comments to display.