जनता शिक्षण संस्थान में 112 कर्मचारियों की छंटनी, विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी
मीडिया रिपोर्ट, गोहाना (सोनीपत):
गांव बुटाना स्थित जनता शिक्षण संस्थान के प्रबंधन द्वारा 112 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है। इन कर्मचारियों को संस्थान में कार्य करने से रोक दिया गया, जिसके विरोध में सभी कर्मचारी संस्थान के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन से न्याय की मांग की।
संस्थान की नई प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजीत सांगवान ने कहा कि पिछली कार्यकारिणी ने नियमों को दरकिनार कर गलत तरीके से नियुक्तियाँ की थीं। उन्होंने बताया कि बिना स्वीकृत पदों पर और अपारदर्शी प्रक्रिया से लोगों को नौकरी दी गई थी, जिससे संस्थान पर वित्तीय बोझ बढ़ गया।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना या कारण बताओ नोटिस के अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति संकट में आ गई है।
अजीत सांगवान के अनुसार, कर्मचारियों को पहले भी दो बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन वे जवाब देने नहीं आए। इसके अलावा, मंगलवार को संस्थान में एक सहायक प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना भी हुई।
धरने पर बैठने के दौरान एसीपी निधि नैन भी मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने धरना समाप्त कर संबंधित अधिकारियों से मिलने की सलाह दी।
पूर्व अध्यक्ष सतपाल सांगवान के कार्यकाल में बड़ी संख्या में नियुक्तियाँ की गई थीं। राज्य सरकार ने दो साल पहले संस्थान को टेकओवर कर राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। नए अध्यक्ष अजीत सांगवान पहले से ही इन नियुक्तियों पर आपत्ति जताते आ रहे थे।
112 Employees Terminated at Janata Educational Institute, Staff Protest in Sit-In
Media Report, Gohana (Sonipat):
The management of Janata Educational Institute in Butana village has terminated 112 employees, barring them from entering the premises. In response, the dismissed staff staged a sit-in protest outside the institute, demanding justice from the government and administration.
Ajit Sangwan, the newly elected chairman of the institute’s managing committee, stated that the previous administration had appointed staff through improper and unauthorized means. He alleged that several appointments were made without sanctioned posts, and even family members of committee members were recruited, violating institutional norms.
The affected employees claimed they were removed without any prior notice, which has led to a serious financial crisis for their families.
According to Ajit Sangwan, the employees had been issued notices twice but failed to respond. He also mentioned that a physical altercation occurred with an assistant professor on Tuesday, further complicating the situation.
ACP Nidhi Nain visited the protest site and advised the employees to end the protest and meet with the concerned officials.
Many of the appointments were made during the tenure of former chairman Satpal Sangwan. About two years ago, the state government initiated the process of converting the institute into a government university. Ajit Sangwan had previously raised objections about these appointments and filed complaints at various levels.
Comments
No more comments to display.