सोनीपत में 133 चिकित्सक और 3 एसएमओ हड़ताल पर, एमएलसी के लिए मरीज खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत -
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती के विरोध में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के आह्वान पर जिले के 133 चिकित्सक और तीन एसएमओ ने सोमवार को हड़ताल की। हड़ताल के बावजूद ओपीडी सेवाएं ईएसआई, एनएचएम और बीएमएस डॉक्टरों के सहारे चलती रहीं, जिससे उपचार पर बड़ा असर नहीं पड़ा। सामान्य दिनों में करीब 1800 मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि हड़ताल के कारण यह संख्या 1600 के आसपास रही।
आपातकालीन विभाग में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) करवाने पहुंचे मरीजों को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद सिविल सर्जन ने स्थिति देखते हुए कंसल्टेंट डॉक्टर को एमएलसी करने की अनुमति दे दी। हड़ताल के पहले दिन जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए मरीजों का उपचार लगभग सामान्य रूप से जारी रहा।
बाल रोग, नेत्र, स्त्री रोग और प्रसूति विभाग को छोड़कर शेष ओपीडी सेवाएं एनएचएम, ईएसआई और बीएमएस डॉक्टरों ने संभालीं। मरीजों की संख्या सामान्य रही, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
दूरदराज़ से आए मरीजों को दवा बाहर से खरीदनी पड़ी
हड़ताल के चलते कई मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। डॉक्टरों ने परामर्श तो दिया, लेकिन दवाओं की कमी होने से मरीजों को दवा दुकान से खरीदनी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण कई मरीज इधर-उधर भटकते रहे और उन्होंने सरकार व डॉक्टरों से समाधान निकालने की अपील की।
आपातकालीन कक्ष में एमएलसी नहीं हो पाई
आपातकालीन विभाग में एनएचएम डॉक्टर और एक रिटायर्ड कंसल्टेंट तैनात थे। गंभीर मामलों का इलाज तो किया गया, लेकिन एमएलसी नहीं की जा सकी। बाद में आदेश जारी होने पर कंसल्टेंट को एमएलसी करने की अनुमति दी गई। पोस्टमार्टम और प्रसूति सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे डॉक्टरों को भी अस्पताल ड्यूटी में लगाया गया।
हड़ताल आगे बढ़ सकती है
आपातकालीन कक्ष के बाहर चार डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक विरोध जताया। जिला प्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने बताया कि 8 और 9 दिसंबर को ओपीडी, इमरजेंसी, पोस्टमार्टम, ऑपरेशन, प्रसूति और वीआईपी ड्यूटी सहित सभी सेवाएं बंद रहेंगी। उनका कहना है कि एसएमओ की सीधी भर्ती से पदोन्नति की संभावनाएं कम होती हैं और अनुभवी डॉक्टरों की अनदेखी होती है। जरूरत पड़ने पर हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि 133 डॉक्टर और पांच एसएमओ हड़ताल पर हैं। उनकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। एमएलसी के लिए कंसल्टेंट को आदेश दे दिया गया है और बाहर से डॉक्टर बुलाकर ओपीडी चलाई जा रही है।
133 Doctors and 3 SMOs in Sonepat Go on Strike; MLC Cases Referred to Khanpur Medical College
Media Report, Sonipat -
As part of a statewide protest against the direct recruitment of Senior Medical Officers (SMOs), 133 doctors and three SMOs in the district remained on strike on Monday. Despite the strike, OPD services continued with support from ESI, NHM, and BAMS doctors, ensuring minimal disruption. Normally, around 1800 patients visit the OPD daily, but on Monday the number dropped to nearly 1600.
Patients who arrived for Medico-Legal Cases (MLCs) in the emergency department were referred to Khanpur Kalan Medical College. Later in the afternoon, the Civil Surgeon authorized a consultant doctor to handle MLCs considering the situation. Treatment continued largely as usual with alternative arrangements.
Except for pediatric, eye, gynecology, and obstetrics departments, other OPDs were managed by NHM, ESI, and BAMS doctors. Although the patient load remained normal, the shortage of doctors caused long waiting times.
Patients had to buy medicines from outside
Patients traveling from distant areas faced difficulties. While they received medical advice, the shortage of medicines in the hospital forced them to buy medicines from external medical stores. The lack of specialist doctors led many patients to wander from one department to another. They urged the government and doctors to resolve the issue quickly.
MLCs not conducted in emergency initially
An NHM doctor and a retired consultant were posted in the emergency room. Although they handled serious cases, they could not issue MLCs initially. Later, the Civil Surgeon allowed the consultant to conduct MLCs, offering some relief. Postmortem and maternity services continued without interruption. PG doctors from the medical college were also assigned duties at the hospital.
Strike may be extended
Four doctors staged a symbolic protest outside the emergency department. District President Dr. Nitin Falswal said that on December 8 and 9, all services—including OPD, emergency, postmortem, operations, maternity, and VIP duty—will remain completely shut. He added that direct SMO recruitment reduces promotion opportunities and undermines the experience of long-serving doctors. The strike may be extended if needed.
Civil Surgeon Dr. Jyotsna confirmed that 133 doctors and five SMOs are on strike. Their report has been sent to headquarters. A consultant has been authorized to handle MLCs, and OPDs are being run with additional doctors brought in from outside.
Comments
No more comments to display.