अग्रवाल धर्मशाला सोनीपत में 35 वे नेत्र चिकित्सा कैंप मे 195 मरीजों की हुई जाँच 6 के होंगे ऑपरेशन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
सोनीपत की अग्रवाल धर्मशाला गुड़ मंडी में दी महाराजा अग्रसेन समिति के सौजन्य से नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया गया जिसमें दिल्ली से वेणु आई इंस्टीट्यूट व रिसर्च सेंटर से अनुभवी डॉक्टरों की टीम अग्रसेन समिति के सौजन्य से बुलाई गई थी जिसमें 195 मरीजों ने अपनी आंखों का चेकअप बिना किसी शुल्क के करवाया और इसमें से 6 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उन मरीजो को आज टीम के साथ ऑपरेशन के लिए आज सभी 6 मरीजों को दिल्ली भेजा कोई अन्य बीमारी थी तो उनको फ्री मे दवाइयां दी गई, इस कैंप मे पूर्णता फ्री इलाज किया जाता है और जिन वृद्धों को दवाइयों और अन्य किसी चीज की आवश्यकता होती है उनको बिना किसी शुल्क के प्रदान किया जाता है। जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त मे चश्मे का प्रबंध अर्णव ऑप्टिशियन द्वारा किया गया,इस कैम्प मे वर्मा लैब द्वारा मरीजों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जाँच मुफ्त मे की गई ,प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया की हर महीने के पहले मंगलवार को यह कैम्प लगाया जाता है, समिति के उपप्रधान व मीडिया प्रभारी संजय सिंगला ने बताया की आज इस 35वें कैम्प मे 195 मरीजों ने जाँच करवाई जिसमें महाराजा अग्रसेन समिति के सदस्य सभी एकजुट होकर आम जनता की सेवा करते हैं और महीने के पहले मंगलवार को नेत्र चिकित्सा कैंप लगाया जाता है जिससे कि गरीबों और वृद्धों का इलाज फ्री में किया जा सके, कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल ने बताया कि समय समय पर इस कैंप मे स्कूल के बच्चों की भी जांच की जाती है। इस मौक़े पर समिति के महासचिव ओ डी गर्ग, दयाराम जैन,डॉक्टर राजेश गुप्ता,राजीव गर्ग,लक्ष्य गोयल,आशु मंगला, विनोद गोयल, साहिल मित्तल, अमन गोयल, दीपक कुमार, अभिषेक गोयल व आई हॉस्पिटल टीम के डॉक्टर श्रेया, अंकुर, सलोनी, महेंद्र, मलिका, जगेश्वर, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
195 Patients Screened, 6 Referred for Surgery at the 35th Eye Check-up Camp in Agarwal Dharamshala, Sonipat
Media Report, Sonipat:
An eye medical camp was organized at Agarwal Dharamshala, Gud Mandi, Sonipat, under the aegis of the Maharaja Agrasen Committee. A team of experienced doctors from the Venu Eye Institute and Research Centre, Delhi, was invited by the committee for this 35th eye check-up camp.
A total of 195 patients underwent free eye check-ups, out of which 6 patients were diagnosed with cataracts. These 6 patients were sent to Delhi today along with the medical team for surgery. For those diagnosed with other ailments, free medicines were provided. The camp offers completely free treatment, including medicines and other essential items, especially for elderly patients.
Free eyeglasses for needy patients were arranged by Arnav Optician. Free sugar and blood pressure tests were also conducted by Verma Lab during the camp.
Committee President Tikaram Mittal stated that this camp is organized on the first Tuesday of every month. Committee Vice President and Media In-charge Sanjay Singla shared that the 35th camp witnessed participation from 195 patients, with Maharaja Agrasen Committee members coming together to serve the public and ensure free treatment for the underprivileged and elderly every month.
Camp In-charge Pradeep Goyal mentioned that students from schools are also examined during such camps from time to time.
Present on the occasion were:
- General Secretary O. D. Garg
- Dayaram Jain
- Dr. Rajesh Gupta
- Rajiv Garg
- Lakshya Goyal
- Ashu Mangla
- Vinod Goyal
- Sahil Mittal
- Aman Goyal
- Deepak Kumar
- Abhishek Goyal
Along with doctors from the Eye Hospital team:
Dr. Shreya, Dr. Ankur, Dr. Saloni, Dr. Mahendra, Dr. Mallika, Dr. Jageshwar, Dr. Lakshmi, and others.
Comments
No more comments to display.