कुरुक्षेत्र में 40,000 अभ्यर्थियों के लिए 41 सीईटी परीक्षा केंद्र, सोनीपत से 10 बसें पहुंचीं
मीडिया रिपोर्ट, कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के लिए कुरुक्षेत्र में परीक्षा का माहौल बन गया है। जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
परीक्षा के लिए 29 स्थानों पर 41 केंद्र बनाए गए हैं, जहां आज और कल (26 व 27 जुलाई) लगभग 40,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सोनीपत से 10 विशेष बसें कुरुक्षेत्र पहुंच चुकी हैं, जबकि कुरुक्षेत्र से यमुनानगर और चंडीगढ़ के लिए 100 से अधिक बसें परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुईं।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 10 ब्लॉकों के बस स्टैंडों से बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी।
41 CET Exam Centers Set Up in Kurukshetra for 40,000 Candidates; 10 Buses Arrive from Sonipat
Media Report, Kurukshetra:
The Common Eligibility Test (CET) 2025, organized by the Haryana Staff Selection Commission (HSSC), is underway in Kurukshetra with extensive arrangements by the district administration and the Roadways Department to ensure convenience for the candidates.
A total of 41 exam centers at 29 locations have been set up where nearly 40,000 candidates will appear for the test on July 26 and 27. To facilitate transport, 10 special buses from Sonipat have already arrived in Kurukshetra, while over 100 buses have departed from Kurukshetra to Yamunanagar and Chandigarh carrying candidates.
Deputy Commissioner Neha Singh said that bus services are running from 10 block-level bus stands to ensure candidates face no inconvenience. Crowds of examinees began gathering outside the exam centers since early morning.
Comments
No more comments to display.