वैश्य समाज के परिचय सम्मेलन में 50 युवक-युवतियों ने लिया हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति द्वारा रविवार को सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्य समाज के लगभग 50 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न शहरों से कई परिवार भी सम्मेलन में पहुंचे। प्रतिभागियों ने समिति के इस आयोजन की सराहना की।
समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल और वरिष्ठ उप प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि अब हर माह एक परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि वैश्य समाज के परिवारों को बेहतर मंच प्रदान किया जा सके। समिति ने रिश्तों के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट भी शुरू की है, जिसमें इच्छुक युवक-युवतियां अपना बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं।
अगला परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के महामंत्री ओ.डी. गर्ग, विकास मंगला, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, मंत्री रवि मित्तल, डॉ. राजेश गुप्ता, सतपाल गुप्ता और डॉ. मोहित बंसल मौजूद रहे।
50 Youth Participate in Vaishya Community Introduction Meet
Media Report, Sonipat:
Around 50 young men and women from the Vaishya community took part in an introduction meet organized by the Maharaja Agrasen Social Welfare Committee on Sunday at Agrasen Bhawan, Sector-14, Sonipat. Several families from different cities also attended the event, and participants appreciated the committee’s initiative.
Committee President Tikaram Mittal and Senior Vice President Sanjay Singla shared that it was decided to hold such introduction meetings every month to offer a strong platform for Vaishya community families. The community has also launched an online website for matrimonial purposes, where interested youth can upload their biodata.
The next introduction meet will be held on December 28 at Agrasen Bhawan at 11 a.m. Committee General Secretary O.D. Garg, Vikas Mangla, Treasurer Ashok Garg, Minister Ravi Mittal, Dr. Rajesh Gupta, Satpal Gupta, and Dr. Mohit Bansal were present during the event.
Comments
No more comments to display.