सोनीपत रोजगार मेले में 89 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, इंटरव्यू के आधार पर हुआ चयन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन उपस्थित रहे।
समग्र शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में जिले भर से 205 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 89 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के आधार पर चयन किया। इस दौरान 18 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की योग्यता और रुचि को देखते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की।
रोजगार मेले के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां और पेंटिंग्स मुख्य अतिथि लक्षित सरीन और अन्य अतिथियों को भेंट की गईं। एडीसी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने बच्चों को रोजगार के मौकों का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला परियोजना समन्वयक सुजाता खत्री ने बताया कि कंपनियों और विद्यार्थियों दोनों ने मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सहायक परियोजना संयोजक अमित भनवाला ने कहा कि यह मेला विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को और मज़बूत करेगा। मंच संचालन डॉ. मोनिका दहिया ने किया और उन्होंने बच्चों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। जिला तकनीकी समन्वयक सागर ने बताया कि मेले में 58 वोकेशनल टीचर्स ने सहयोग दिया।
इस आयोजन की सफलता में एपीसी डॉ. अत्तर सिंह, प्राचार्य संजीव दहिया, रूपेंद्र पुनिया, रंजीत कुंडू, अनिल नैन और वोकेशनल शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। चयनित विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इस अवसर को अपने करियर की नई शुरुआत बताया।
89 Students Land Jobs at Employment Fair in Sonipat, Selected Through Interviews
Media Report, Sonipat-
An employment fair was held on Monday at Government Model Sanskriti Senior Secondary School in Model Town, Sonipat. The event was inaugurated by Additional Deputy Commissioner (ADC) Laksheet Sareen as the chief guest.
Organized by the Samagra Shiksha Department, the fair witnessed enthusiastic participation from 205 students across the district. Out of these, 89 students were selected for jobs by various companies based on interviews. Representatives from 18 companies were present and carried out the selection process based on students' skills and interests.
During the fair, ADC Laksheet Sareen and other dignitaries were presented with handmade artwork and paintings created by the students. The ADC praised the students’ talent and encouraged them to continue working hard to contribute to the development of society and the nation.
On this occasion, Deputy District Education Officer Manju Garg urged students to make the most of available employment opportunities. District Project Coordinator (DPC) Sujata Khatri shared that both students and companies participated with great enthusiasm.
Assistant Project Coordinator Amit Bhanwala mentioned that the success of the fair would further boost the confidence of students. The stage was hosted by Dr. Monika Dahiya, who also provided career guidance to the students. District Technical Coordinator Sagar noted that 58 vocational teachers played a key role in the event.
The efforts of APC Dr. Attar Singh, Principal Sanjeev Dahiya, and teachers like Rupendra Poonia, Ranjit Kundu, and Anil Nain significantly contributed to the success of the event. The happiness on the faces of selected students reflected their excitement, with many stating this opportunity would help shape their careers.
Comments
No more comments to display.