सोनीपत में पिता-पुत्र की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत में पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी करनाल के छापर निवासी शुभम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ रविवार दोपहर करीब 12 बजे खरखौदा स्थित केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास गोपालपुर से आईएमटी जाने वाले रास्ते पर हुई। घटना के दौरान शुभम का साथी मनीष मौके से फरार हो गया।
पुलिस आयुक्त ममता सिंह के अनुसार, 24 अक्टूबर को गोपालपुर निवासी मोहित और उनके पिता धर्मवीर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप शुभम पर था। मोहित और धर्मवीर गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या के केस में आरोपी थे और तारीख पर कोर्ट जाते समय उनकी हत्या की गई थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी गोपालपुर में आईएमटी मार्ग के पास केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर के इंचार्ज अजय धनखड़ और सीआईए-वन के इंचार्ज बीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपियों की गोली दोनों टीम प्रभारी अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शुभम घायल हो गया, जबकि उसका साथी मनीष भाग निकला। पुलिस शुभम को गंभीर हालत में खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही डीसीपी नरेंद्र कादियान, एटीएस हरियाणा प्रभारी एसीपी अजीत सिंह और एसीपी राजदीप मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र की हत्या के दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी मारा गया। दूसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Accused in Sonepat Father-Son Murder Killed in Police Encounter
Media Report, Sonipat:
Shubham, a resident of Chhappar in Karnal and accused in the murder of a father and son in Sonipat, was shot dead in a police encounter. The incident occurred around 12 pm on Sunday near the KMP Expressway on the route from Gopalpur to IMT, Kharkhoda. During the encounter, Shubham’s accomplice, Manish, managed to escape.
Police Commissioner Mamta Singh stated that on October 24, Shubham had allegedly shot dead Mohit from Gopalpur village and his father Dharamveer. Both victims were facing trial for the murder of a fellow villager and were killed while on their way to court for a hearing.
On Sunday, police received information that the murder suspects were near the KMP Expressway close to the IMT road in Gopalpur. Following this, teams led by Ajay Dhanakhar, in charge of the Special Anti-Gangster Unit, and Bir Singh, CIA-1 in charge, conducted a search operation. The accused were spotted approaching on a motorcycle. When the police attempted to stop them, the suspects opened fire.
Bullets fired by the suspects struck the bulletproof jackets of both team in-charges. In retaliatory fire, Shubham was injured, while Manish fled the scene. Shubham was rushed to the government hospital in Kharkhoda and later referred to the Women’s Medical College, Khanpur Kalan, where doctors declared him dead.
Upon receiving information about the encounter, DCP Narendra Kadian, ATS Haryana in-charge ACP Ajit Singh, and ACP Rajdeep reached the location. The field unit team collected evidence from the spot.
Police Commissioner Mamta Singh said that inputs had indicated the presence of two suspects involved in the brutal double murder. When the police attempted to apprehend them, the suspects opened fire, leading to an exchange in which one accused was killed. The second suspect has been identified and will be arrested soon.
Comments
No more comments to display.