भोगीपुर में 30 साल बाद जोहड़ में भरेगा पानी, विधायक ने ट्यूबवेल का काम की शुरूआत करवाई
- ग्रामीणों ने ड्रेन 6 की सफाई कराने पर विधायक कादियान का जताया आभार, जर्जर पुलिया की निर्माण की रखी मांग
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।
भोगीपुर गांव (राजलू गढ़ी) में ड्रेन-6 के पास बने सूखे तालाब में अब पानी भरेगा। ग्राम पंचायत ने सवा 3 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल लगवाने का काम शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। तालाब में साफ पानी भरने से पशुपालकों को राहत मिलेगी। मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने की सुविधा मिलेगी। यह ट्यूबवेल ग्रामीणों की प्यास भी बुझाएगा।
विधायक कादियान ने बताया कि यह तालाब पिछले करीब 30 साल से सूखा पड़ा था। पानी न होने से पशुपालकों को परेशानी हो रही थी। अब ट्यूबवेल लगने से गांव को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने ड्रेन नंबर 6 की सफाई कराने पर विधायक का आभार जताया। उन्होंने सिंचाई विभाग से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर जर्जर पुलिया को दोबारा बनवाने की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इससे पहले भोगीपुर सरपंच सावन कुमार ने ग्रामीणों के साथ विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। सरपंच ने बताया कि ड्रेन के पास तीन गांवों का एकमात्र जोहड़ 25-30 साल से सूखा पड़ा था। ग्रामीणों की मांग पर पंचायत ने जोहड़ किनारे नया ट्यूबवेल लगवाने का फैसला लिया। अब जोहड़ में साफ पानी भरेगा। भीषण गर्मी में मवेशियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि विधायक के संज्ञान में आने के बाद ड्रेन-6 की सफाई तेजी से करवाई गई। पहले ड्रेन में गंदगी भरी रहती थी, जिससे हादसे का डर बना रहता था। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार, पूर्व सरपंच वीरेंद्र, जयपाल, अशोक, राजेश, जिले सिंह, राजेंद्र, रिंकू, भीम सिंह, कृष्ण, पवन कुमार, दिनेश दिनकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
After 30 Years, Water to Fill the Pond in Bhogipur – MLA Inaugurates Tube Well Installation Work
Villagers Thank MLA Kadian for Drain-6 Cleaning, Demand Reconstruction of Dilapidated Culvert
Media Report, Ganaur:
A dried-up pond near Drain-6 in Bhogipur village (Rajlu Garhi) will finally see water after nearly 30 years. The Gram Panchayat has started work on installing a new tube well at a cost of ?3.25 lakh. Area MLA Devender Kadian inaugurated the project by performing a coconut-breaking ritual. He assured that the water shortage in the area would be resolved soon. The clean water in the pond will be a great relief for cattle owners, providing water for drinking and bathing livestock. The tube well will also fulfill the water needs of the local residents.
MLA Kadian mentioned that the pond had remained dry for nearly three decades, causing great inconvenience to livestock farmers. With the installation of the tube well, the village will experience major relief. Villagers expressed gratitude to the MLA for the cleaning of Drain-6. They also demanded the reconstruction of a dilapidated culvert on the path leading to the cremation ground from the Irrigation Department. MLA Kadian assured them that he would speak with the concerned officials and ensure the culvert is rebuilt soon. He emphasized that the development of the region is his priority and that public issues are being resolved on a priority basis.
Earlier, Bhogipur Sarpanch Sawan Kumar, along with villagers, welcomed the MLA with flower garlands. The Sarpanch shared that the pond near the drain, which serves three villages, had remained dry for 25–30 years. Responding to villagers’ demands, the Panchayat decided to install a new tube well by the pond. With clean water filling the pond, livestock will find relief in the scorching summer. He also stated that, after the matter was brought to the MLA's attention, the cleaning of Drain-6 was carried out swiftly. Earlier, the drain was filled with filth, posing safety risks.
Prominent attendees included Block Committee Chairman Anil Kumar, former Sarpanch Virendra, Jaipal, Ashok, Rajesh, Jile Singh, Rajendra, Rinku, Bheem Singh, Krishna, Pawan Kumar, Dinesh Dinkar, and several other villagers.
Comments
No more comments to display.