अनिल विज का बड़ा बयान – पाकिस्तान फिर होगा टुकड़ों में, खड़गे और केजरीवाल पर कसा तंज
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़ -
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान, जो अपनी स्थापना के 25 वर्षों के भीतर दो टुकड़ों में बंट गया था, अगले 50 वर्षों में एक बार फिर विभाजित होगा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “पाकिस्तान का टूटना तय है। पीओके और बलूचिस्तान की स्थिति इस ओर साफ इशारा करती है। पाकिस्तान पहले भी टूटा है और अब फिर उसी दिशा में जा रहा है।”
उन्होंने एक प्रतीकात्मक तुलना करते हुए कहा, “पाकिस्तान शब्द में आठ अक्षर होते हैं जबकि हिंदुस्तान में नौ। नौ का गुणा करने पर अंकों का योग हमेशा नौ ही रहता है, जो पूर्णता का प्रतीक है। लेकिन आठ का गुणा करने पर योग कम होता है – यह पाकिस्तान के सिकुड़ते अस्तित्व का संकेत है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए, विज ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “क्या मोदी जी को कुछ करने से पहले खड़गे जी से पूछना पड़ेगा? खड़गे अब राजनीति के फालतू मोहरे बन चुके हैं। उनसे कोई सवाल नहीं करता। सवाल तो उनसे होते हैं जो सक्रिय होते हैं।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीजेपी को जवाब देने संबंधी बयान पर विज ने कहा, “केजरीवाल हर जगह से नकारे जा चुके हैं। पूरी तरह से पराजित हैं, फिर भी शेर की तरह बोलते हैं। जो कुछ बचा है, उसे भी निपटा देंगे।”
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ पर कांग्रेस की तकलीफ को लेकर विज ने कहा, “जब देश मोदी जी की तारीफ करता है, तो कांग्रेस को मिर्ची लगती है। जैसे उनके सीने पर सांप लोट जाते हैं। जब पाकिस्तान को चार दिन में धूल चटा देने वाले नेता की तारीफ होती है, तो उन्हें दर्द होता है।”
Anil Vij Predicts Pakistan's Further Disintegration, Slams Kharge and Kejriwal in Strong Words
Media Report, Chandigarh, June 2 –
Haryana’s Energy, Transport, and Labour Minister Sh. Anil Vij made a bold prediction, stating that Pakistan, which was split 25 years after its formation, is headed for another division within the next 50 years.
Speaking to media today, Vij remarked, “Pakistan’s collapse is inevitable. The conditions in Pakistan-occupied Kashmir (PoK) and Balochistan clearly show the cracks within the nation. Pakistan was halved once, and it's on course to be halved again.”
He added a symbolic comparison: “The word ‘Pakistan’ has eight letters while ‘Hindustan’ has nine. When you multiply nine, the digits always add up to nine – a sign of completeness. But when you multiply eight, the total reduces. This is symbolic of Pakistan’s diminishing nature.”
In response to Congress President Mallikarjun Kharge's remarks that the Prime Minister should withdraw from campaigning, Vij retorted, “Should PM Modi ask Kharge for permission before doing anything? Kharge is a spent political piece — irrelevant in today’s scenario. People question leaders who are in action, not inactive figures.”
On Delhi CM Arvind Kejriwal's statement about taking on the BJP, Vij said, “Kejriwal has been defeated on all fronts. He lies politically shattered, yet continues to speak like a fighter. If anything remains, we’ll deal with that too.”
He further commented on the discomfort within Congress regarding the praise PM Modi receives: “When the nation hails Modi Ji for his leadership, it makes Congress uneasy. Their reaction is as if snakes crawl on their chest. It’s painful for them when someone who humbled Pakistan in four days is appreciated.”
Comments
No more comments to display.