दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान, दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत -
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। दिल्ली रोड सहित कई स्थानों पर सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया। अभियान के दौरान सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक देशराज स्वयं मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।
पुलिस ने दुकानदारों व वाहन चालकों को समझाया कि सड़क पर अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कब्जा करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) नरेंद्र कादयान ने बताया कि शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए ऐसे अभियान नियमित तौर पर जारी रहेंगे। सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने, अतिक्रमण करने और निर्धारित स्थानों से बाहर ऑटो पार्क करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि ककरोई चौक के पास कुछ दुकानदार रेहड़ी चालकों से जगह का किराया वसूल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
Anti-Encroachment Drive on Delhi Road; Warning Issued for Repeat Violations
Media Report, Sonipat -
To streamline traffic movement in the city, the Municipal Corporation and the Traffic Police conducted a joint anti-encroachment drive on Delhi Road and nearby areas. Street vendors, roadside stalls, and illegally parked vehicles were removed during the operation. City Traffic In-charge Inspector Deshraj was present on the spot and personally monitored the campaign.
Police officials informed shopkeepers and vehicle owners that encroaching on roads not only disrupts traffic but also increases the risk of accidents. They were warned that strict legal action would be taken if they are found encroaching again.
Deputy Commissioner of Police (Traffic), Narender Kadyan, stated that such drives will continue regularly to improve the city’s traffic system. Strict action will be taken against those who violate rules, park vehicles on roadsides, encroach on public space, or park autos outside designated areas.
During the drive, it also came to light that some shopkeepers near Kakroi Chowk were allegedly charging rent from street vendors for using space outside their shops. Police have increased surveillance in the area following this information.
Comments
No more comments to display.