हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने अपर्णा संस्थान विधेयक पर दी महत्वपूर्ण जानकारी
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़– हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपर्णा संस्थान विधेयक का उद्देश्य स्वामी धीरेन्द्र ब्रह्मचारी के जन कल्याणकारी विचारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि योग आश्रम पहले से ही इस भूमि पर स्थित है, और स्वामी जी चाहते थे कि यहां स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इसलिए सरकार इस आश्रम का नियंत्रण लेकर इसे जनसेवा का केंद्र बनाने जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार का सख्त रुख
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बीते 11 वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा घोटाले को लेकर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है और इस मामले में दोषी अधिकारियों एवं अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
हरियाणा को मिला अपना राज्य गीत, सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन राज्य को अपना आधिकारिक राज्य गीत मिल गया। सदन में गठित समिति द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्यमंत्री ने इस गीत को मूर्तरूप देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और इसे राज्य की 2.80 करोड़ जनता की भावनाओं को ऊर्जा देने वाला गीत बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से करेंगे हवाई यात्रा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एलाइंस एयरलाइंस द्वारा सफल एयर ट्रायल भी आयोजित किया गया है।
हरियाणा विधानसभा का ऐतिहासिक बजट सत्र संपन्न
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा बजट सत्र रहा है। 12 दिनों तक चले इस सत्र में कुल 13 बैठकें आयोजित हुईं, जिसमें 60 घंटे तक गहन चर्चा हुई।
Aparna Institute Bill Passed, Haryana Gets Its State Song, and Corruption Crackdown Continues
Media Report, Chandigarh – During Haryana’s budget session, Chief Minister Nayab Singh Saini announced that the Aparna Institute Bill aims to uphold the welfare vision of Swami Dhirendra Brahmachari. He emphasized that the Yoga Ashram already exists on this land, and Swami Ji wanted healthcare facilities to be made available here. The government is taking over its management to transform it into a center for public welfare.
Government Maintains Zero Tolerance Against Corruption
CM Nayab Singh Saini reaffirmed the state’s 11-year-long commitment to a zero-tolerance policy against corruption. He highlighted that the government has taken strict action in the MGNREGA scam, ensuring that guilty officials and other involved individuals are brought to justice.
Haryana Gets Its Official State Song, Approved Unanimously in the Assembly
On the final day of the budget session, Haryana officially adopted its state song. The committee formed for song selection presented a proposal, which was unanimously passed by voice vote in the assembly. The Chief Minister expressed gratitude to all those involved in creating the song, stating that it will energize the emotions of Haryana’s 2.80 crore citizens.
PM Narendra Modi to Inaugurate Air Travel from Hisar Airport on April 14
CM Nayab Singh Saini announced that Prime Minister Narendra Modi will inaugurate air travel from Hisar Airport on April 14. He also confirmed that a successful air trial was conducted by Alliance Airlines in preparation for the launch.
Historic Budget Session Concludes in Haryana Assembly
The Chief Minister thanked all legislators for their constructive participation, stating that this was the longest budget session in Haryana’s history. Over 12 days, 13 meetings were held, leading to 60 hours of insightful discussions.
Comments
No more comments to display.