यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन, लोहगढ़ स्मारक निर्माण पर हुई बैठक
मीडिया रिपोर्ट,यमुनानगर-
केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और बिजली मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को यमुनानगर के व्यासपुर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में ट्रस्ट सदस्यों के साथ लोहगढ़ स्मारक के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस बैठक में स्मारक निर्माण की निगरानी और सिख विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निगरानी समिति और विशेषज्ञ समिति के गठन पर भी चर्चा की गई।
बैठक में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवर पाल को निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह समिति स्मारक निर्माण की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करेगी और आवश्यक सुझाव देगी ताकि सिख विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सके।
Baba Banda Singh Bahadur Trust Office Inaugurated in Yamunanagar; Discussion Held on Lohgarh Memorial Construction
Media Report, Yamunagar-
Union Minister for Housing, Urban Affairs, and Power, Shri Manohar Lal, inaugurated the office of Baba Banda Singh Bahadur Lohgarh Foundation Trust at the PWD Rest House in Byaspur, Yamunanagar, on Sunday by cutting the ribbon.
Following the inauguration, a detailed meeting was held under the chairmanship of the Power Minister with trust members to initiate the construction process of the Lohgarh Memorial.
The meeting also discussed the formation of a Monitoring Committee and an Expert Committee to oversee the construction and organize cultural programs reflecting Sikh heritage.
Former Haryana Cabinet Minister Shri Kanwar Pal was appointed as the Chairman of the Monitoring Committee, which will be responsible for reviewing the progress of the memorial’s construction and providing necessary recommendations to preserve and promote Sikh legacy.
Comments
No more comments to display.