हत्या की कोशिश के आरोपी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज की
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
हत्या की कोशिश से जुड़े करीब डेढ़ साल पुराने मामले में आरोपी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। अदालत ने अपराध को गंभीर मानते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया।
एफआईआर के अनुसार, 21 जनवरी 2024 को रोहित उर्फ बाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोहाना में एक युवक की दुकान पर गोलीबारी की थी, जिसमें युवक घायल हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में मामला दर्ज किया।
8 फरवरी को रोहित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। बाद में आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की। यह याचिका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नरिंदर कौर की अदालत में सुनी गई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस द्वारा दर्ज खुलासे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और वह अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल पाया गया है। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।
Bail Plea of Attempt-to-Murder Accused Rejected by Court
Media Report, Sonipat-
In a case dating back a year and a half involving an attempted murder, the court has rejected the bail plea of the accused, citing the seriousness of the crime. The accused has been in judicial custody since his arrest.
According to the FIR, on January 21, 2024, Rohit alias Baaz, along with his accomplices, opened fire near a youth's shop in Gohana, injuring the victim. Police charged the accused under attempt to murder.
Rohit was arrested on February 8 and sent to jail under judicial custody. He later applied for bail through his lawyer. The bail application was heard in the court of Additional District and Sessions Judge Dr. Narinder Kaur.
After hearing arguments from both the defense and prosecution, the court rejected the bail plea. The arrest was made based on disclosures recorded by police, and the accused is also involved in other criminal cases. Considering the severity of the offence, the court found no grounds to grant bail.
Comments
No more comments to display.