गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करने वाला बजट : पंडित मोहन लाल बड़ौली
मुख्यमंत्री ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 5000 करोड़ का प्रावधान कर अपना वचन निभाया : बड़ौली
नायब सरकार ने बजट में जनता की भावनाओं का सम्मान और सुझावों को शामिल करते सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखा : बड़ौली
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़।। नायब सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गया बजट एक नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने को सम्बल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सभी वर्गो के उत्थान के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, वंचितों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा भी तय करेगा। बडौली ने बजट में महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए 5 हजार करोड़ के प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह हरियाणा की खुशहाली का बजट है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया। बजट में मुख्यमंत्री ने चुनावी वादो को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। बजट में सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है इससे महिलाएं सशक्त होंगी। हरियाणा की जनता की भावनाओं का सम्मान और सुझावों को शामिल करते बजट में मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखा है।
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा का ‘भविष्य सक्षम‘ बनाने के लिए ‘‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर‘‘ नाम से नया विभाग बनेगा। एआई मिशन द्वारा गुरुग्राम और पंचकूला में हब स्थापित किए जाएंगे। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव पेश किया और इस प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रारम्भिक आवंटन भी किया है। डंकी रूट‘ की समस्या के निवारण के लिए नायब सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मिशन हरियाणा-2047 के अंतर्गत हरियाणा के सकल घरेलू उत्पाद को 1 ट्रिलियन डालर के स्तर तक पहुंचाने की योजना सराहनीय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को नकली बीज व कीटनाशक के चंगुल से बचाने के लिए नायब सरकार काम कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए महिला किसान डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिए ब्याज मुक्त 1 लाख रूपए का ऋण देने का प्रावधान बजट में किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में बीज परीक्षण लैब स्थापित होगी जिससे किसानों को लाभ पहुंचेगा।
श्री बड़ौली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बजट ऐतिहासिक साबित होगा। मुख्यमंत्री ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की तर्ज पर हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित का प्रस्ताव पेश किया है। कल्पना चावला छात्रवृति योजना“ के अंतर्गत विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को एक लाख रूपये वार्षिक तक की छात्रवृतियाँ और 3 लाख रूपये से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में बीएससी कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ करने का प्रस्ताव सराहनीय है।
श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत राज्य के स्नातकऔर स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 2,000 विद्यार्थियों को 10,000 रुपये का मासिक मानदेय इंटर्नशिप कराई जायेगी। पीपीपी के तहत पिपली, करनाल, सेक्टर-36 ।/12। गुरुग्राम, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), सोनीपत के बस अड्डे बनवाये जाएंगे। 71 करोड़ रुपये की राशि से ट्रांसपोर्ट भवन बनाया जाएगा और सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रदान की जाएगी। गुरुग्राम में 16 एकड़ भूमि पर हेलीपोर्ट बनाया जाएगा जिसमें विद्यार्थी पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 सिंगल इंजन और 2 डबल इंजन प्रशिक्षु जहाज खरीद किये जाएंगे।
Budget Outlining a Bright Future for the Poor, Farmers, Women, and Youth: Pandit Mohan Lal Badoli
CM Fulfills His Promise by Allocating ?5000 Crore for Lado Lakshmi Yojana: Badoli
Nayab Government Respects Public Sentiments and Includes Development Plans for All Sections in the Budget: Badoli
Media Report, Chandigarh – Reacting to the budget presented by the Nayab Government, BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli praised the budget, stating that it reflects a new vision for development. He emphasized that the budget, presented by Chief Minister Nayab Singh Saini in his role as Finance Minister, would lay the foundation for growth and prosperity.
Badoli highlighted that the budget ensures the upliftment of all sections of society, including the poor, farmers, women, underprivileged, and youth. He expressed gratitude to CM Nayab Singh Saini for making a provision of ?5000 crore for financial assistance to women under the Lado Lakshmi Yojana.
The BJP State President described this as a budget of prosperity for Haryana. He pointed out that CM Nayab Singh Saini presented a budget of ?2,05,017 crore, reaffirming the government’s commitment to fulfilling electoral promises. The ?5000 crore allocation under the Lado Lakshmi Yojana will provide ?2100 per woman, empowering them economically. He further stated that the budget respects public sentiments and incorporates suggestions from various sections while ensuring holistic development.
New Initiatives for Haryana's Future
Badoli announced that a new department, the "Department of Future," will be established to make Haryana’s future secure. Under the AI mission, hubs will be set up in Gurugram and Panchkula. To boost startups, the Haryana government will encourage private investors to create a ?2000 crore "Fund of Funds," generating employment opportunities.
To combat drug addiction among youth, the budget proposes the establishment of the "Mera Sankalp Authority," with an initial allocation of ?10 crore. The Nayab government is committed to tackling issues like illegal migration via the "Donkey Route."
Vision for Mission Haryana-2047
Under Mission Haryana-2047, the government aims to elevate the state's Gross Domestic Product (GDP) to $1 trillion. The BJP State President highlighted the government's commitment to protecting farmers from counterfeit seeds and pesticides. Women engaged in dairy farming, agriculture, horticulture, animal husbandry, and fisheries will receive interest-free loans of ?1 lakh. Seed testing labs will be set up in all districts to benefit farmers.
Transformational Reforms in Education
Badoli described the budget as historic for education. A government college in each district will be developed into a "Model Culture College" on the lines of Rajkiya Model Sanskriti Schools. Under the "Kalpana Chawla Scholarship Scheme," girls pursuing undergraduate and postgraduate studies in science and engineering will receive scholarships of up to ?1 lakh per year. Families earning less than ?3 lakh annually will have tuition fees waived for daughters enrolled in B.Sc. courses in university-affiliated colleges.
Skill Development and Infrastructure Enhancement
Under the "Mukhyamantri Yuva Kaushal Samman Yojana," 2000 final-year undergraduate and postgraduate students will receive an internship stipend of ?10,000 per month. Bus terminals will be developed in Pipli, Karnal, Sector-36 Gurugram, Ballabgarh (Faridabad), and Sonipat under the Public-Private Partnership (PPP) model. ?71 crore has been allocated for the construction of a Transport Bhawan, and free bus travel will be provided to all differently-abled individuals.
A heliport will be developed on 16 acres in Gurugram to facilitate pilot training, with the purchase of 10 single-engine and 2 double-engine training aircraft for students.
Comments
No more comments to display.