गन्नौर में कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर युवक से नकदी और कागजात लूटे
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर (सोनीपत)-
गन्नौर में गुमड़ आरओबी के पास कार में आए बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गुमड़ निवासी देवेंद्र कुमार से नकदी और कागजात लूट लिए। घटना के बाद देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में देवेंद्र ने बताया कि वे सुबह करीब 4 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। गुमड़ आरओबी के पास पहुंचते ही काले रंग की कार से चार युवक उतरे, जिनमें दो के हाथों में पिस्तौल और बाकी दो के हाथों में लाठी थी।
दो युवकों ने उनका हाथ पकड़ लिया और तलाशी लेते हुए उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 5,000 रुपये और जरूरी कागजात थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी धक्का देकर गुमड़ गांव की ओर भाग गए।
Cash and Documents Looted at Gunpoint by Car-Borne Miscreants in Ganaur
Media Report, Ganaur (Sonipat):
Near the Gumad ROB in Ganaur, armed miscreants traveling in a car robbed Devendra Kumar, a resident of Gumad, at gunpoint, taking away cash and important documents. Following Devendra’s complaint, the police have registered an FIR and initiated an investigation.
According to Devendra, he was heading to his duty around 4 AM when the incident occurred. As he reached near the Gumad ROB, four youths stepped out of a black car—two holding pistols and the other two carrying sticks.
Two of them grabbed his hands, searched him, and took his wallet, which contained ?5,000 and important documents. When he protested, the accused threatened to kill him. They pushed him aside and fled toward Gumad village.
Comments
No more comments to display.