सोशल मीडिया का सतर्क उपयोग आवश्यक: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें "साइबर अपराध को रोकने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका" विषय पर पोस्टर, स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया के सतर्क और सुरक्षित उपयोग की सलाह दी।
प्रतियोगिता में सीमा, वैशाली, मनु और देवी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नितिन आंतिल, डॉ. प्रवीण और डॉ. विकास मलिक ने निभाई। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग से डॉ. रोहित, डॉ. मनोज, कंप्यूटर विभाग से डॉ. संदीप, डॉ. अमित, और अंग्रेजी विभाग से डॉ. कोमल वर्मा भी उपस्थित रहे।
Cautious Use of Social Media Emphasized: Awareness Program on National Science Day
Media Report, Sonipat
A special event was organized by the Computer Science Department at Tau Devi Lal Government Women's College, Murthal, on the occasion of National Science Day. A poster-making, slogan-writing, and essay competition was held on the topic "The Role of Artificial Intelligence (AI) in Preventing Cybercrime."
Principal Dr. Seema Thakaran encouraged students to participate in the competition and educated them on ways to prevent cybercrime. She also highlighted the importance of National Science Day and advised students on the safe and cautious use of social media.
In the competition, Seema, Vaishali, Manu, and Devi secured first and second positions. The panel of judges included Dr. Nitin Antil, Dr. Praveen, and Dr. Vikas Malik. The event was attended by faculty members, including Dr. Rohit, Dr. Manoj (Commerce Department), Dr. Sandeep, Dr. Amit (Computer Science Department), and Dr. Komal Verma (English Department).
Comments
No more comments to display.