मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
मीडिया रिपोर्ट, यमुनानगर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को यमुनानगर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर और हिसार दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा को कई बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं। इस दिन वे यमुनानगर में 800 मेगावाट की थर्मल यूनिट का शिलान्यास करेंगे और हिसार में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन तथा नए टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे।
CM Nayab Singh Saini Reviews Preparations in Yamunanagar for PM Modi's April 14 Visit
Media Report, Yamunanagar:
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini visited Yamunanagar yesterday to review the preparations for Prime Minister Narendra Modi’s scheduled visit on April 14.
The Chief Minister said that he has thoroughly inspected arrangements at both Yamunanagar and Hisar to ensure that the events are flawlessly executed.
He informed that PM Modi will be visiting Haryana on April 14 to announce several major projects. The Prime Minister will lay the foundation stone of an 800 MW thermal unit in Yamunanagar and will also inaugurate the Hisar Airport and lay the foundation stone of its new terminal.
Comments
No more comments to display.