18 दिन बाद सीएनजी आपूर्ति बहाल, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
जिले में 18 दिनों से जारी सीएनजी संकट अब समाप्त हो गया है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें सीएनजी भरवाने के लिए दिल्ली या पानीपत नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि जिले के सभी सीएनजी पंपों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
यह संकट 16 अगस्त को शुरू हुआ था जब बागपत के पास यमुना नदी में तेज बहाव के चलते गेल (इंडिया) लिमिटेड की गौना-बवाना गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण सोनीपत समेत आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
गेल ने इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कदम उठाए और दिल्ली के बवाना से गुजर रही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की पाइपलाइन से अपनी कनेक्टिविटी जोड़ दी। इसके बाद जिले में सीएनजी की आपूर्ति सामान्य हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद गेल ने वैकल्पिक स्रोतों से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति जारी रखी थी।
सीएनजी संकट को दूर करने के लिए कंपनी के अधिकारी लगातार प्रयासरत थे। आईजीएल से समझौते के बाद, बवाना के पास एक वैकल्पिक लाइन से जिले की पाइपलाइन को जोड़ा गया है। अब जिले के सभी पंपों पर सुचारू रूप से सीएनजी आपूर्ति की जा रही है।
CNG Supply Resumes After 18 Days, Relief for Vehicle Owners
Media Report, Sonipat-
After 18 days of disruption, the CNG supply in the district has finally been restored, bringing much-needed relief to vehicle owners. They no longer have to travel to Delhi or Panipat for refueling, as all CNG stations in the district are now operational again.
The issue began on August 16, when the GAIL (India) Limited's Gauna-Bawana gas pipeline near Baghpat was damaged due to strong currents in the Yamuna River. This affected the CNG supply in Sonepat and nearby areas, forcing drivers to travel long distances for fuel.
To resolve the issue, GAIL connected its network to Indraprastha Gas Limited’s (IGL) pipeline passing through Bawana in Delhi. With this new connectivity, the CNG supply in the district has normalized. Despite the pipeline damage, GAIL had continued supplying piped natural gas (PNG) to domestic, commercial, and industrial consumers through alternate sources.
GAIL officials worked consistently to address the CNG shortage. The company entered into an agreement with IGL and connected Sonepat's pipeline to another line near Bawana. As a result, all pumps in the district are now receiving a regular CNG supply.
Comments
No more comments to display.