ठंड और प्रदूषण से बिगड़ रही बच्चों की सेहत, बढ़े सांस संबंधी रोग
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
सोनीपत में बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है, जिसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। दूषित हवा के कारण नौनिहालों में सांस से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में ओपीडी में 100 से 150 बच्चे ही आते थे।
अस्पताल के बाल रोग वार्ड में इस समय 14 बच्चे भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सर्दी और प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव से बच्चों में सांस लेने में दिक्कत, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। चिकित्सक अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि सांस संबंधी परेशानी झेल रहे बच्चों के लिए घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग किया जाए।
दिन और रात के तापमान में लगातार अंतर बना हुआ है, जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल सैनी ने बताया कि प्रदूषण के कारण छोटे बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है, विशेषकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में। शुरुआत में सर्दी-खांसी की समस्या होती है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह निमोनिया में बदल सकती है।
डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में बच्चे नहाने से बचते हैं, जिससे त्वचा रोगों की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में रोजाना गुनगुने पानी से शरीर की सफाई और साफ कपड़े पहनाना जरूरी है।
⚠️ निमोनिया के लक्षण
-
लंबे समय तक सर्दी, खांसी और जुकाम
-
सांस लेने में तकलीफ
-
दूध न पीना या पीते ही उल्टी होना
-
तेज सांस चलना
-
शरीर का नीला पड़ना
Cold Weather and Pollution Trigger Respiratory Illnesses Among Children
Media Report, Sonipat:
Rising pollution levels along with cold weather in Sonipat are severely affecting children’s health, leading to a sharp increase in respiratory illnesses. Due to poor air quality, many children are experiencing breathing difficulties. More than 200 children are visiting the district civil hospital daily for treatment, compared to 100–150 patients on normal days.
Currently, 14 children are admitted to the pediatric ward. Doctors say that the combined impact of cold weather and pollution is causing an increase in cases of cough, cold, fever, and breathing problems. Parents are being advised to use air purifiers at home for children suffering from respiratory distress.
The significant difference between day and night temperatures is further weakening children’s immunity. Pediatrician Dr. Vishal Saini stated that pollution has increased the risk of pneumonia, especially among children below five years of age. Initially, children develop cold and cough, which can worsen into pneumonia if precautions are not taken.
Doctors also pointed out that children often avoid bathing during winter, increasing the risk of skin infections. Daily cleaning with lukewarm water and wearing clean clothes is essential during this season.
?? Symptoms of Pneumonia
-
Persistent cold, cough, and runny nose
-
Difficulty in breathing
-
Refusal to drink milk or vomiting after feeding
-
Rapid breathing
-
Bluish discoloration of the body
????? Preventive Measures
-
Protect children from cold exposure
-
Avoid taking children outdoors in polluted air
-
Use lukewarm water
-
Provide warm, fresh, and nutritious food
-
Give milk mixed with turmeric
Comments
No more comments to display.