8 दिसंबर को जिले में प्रवेश करेगी कांग्रेस की सद्भाव यात्रा
मीडिया रिपोर्ट, गोहाना, सोनीपत -
कांग्रेस की सद्भाव यात्रा को लेकर मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह डूमरखां ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा 8 और 9 दिसंबर को बरोदा हलके में तथा 10 और 11 दिसंबर को गोहाना हलके में पहुंचेगी।
पार्टी द्वारा यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सद्भावना यात्रा हरियाणा में सामाजिक एकता को मजबूत करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।
यह यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। बरोदा और गोहाना में यात्रा के मार्ग तय कर लिए गए हैं, जिन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
बैठक में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, जितेंद्र मोर, वरिष्ठ नेता प्रदीप चहल, अधिवक्ता इंद्र सिंह भनवाला, सुरेंद्र मलिक, ठेकेदार धर्मबीर, सुमेर चहल, अमित जौली, बिजेंद्र न्यात, सतीश मलिक और बीरेंद्र सहरावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Congress’ Harmony Yatra to Enter the District on December 8
Media Report, Gohana, Sonipat -
Former Union Minister Birender Singh Dumarkhan held a meeting with party workers on Tuesday regarding the Congress Harmony Yatra. The yatra, being led by former MP Brijendra Singh, will pass through Baroda constituency on December 8 and 9, and through Gohana constituency on December 10 and 11.
Preparations for welcoming the yatra are in full swing. The former Union Minister stated that the Harmony Yatra will help strengthen social unity in Haryana and give new direction to democratic values.
The yatra will cover all 90 assembly constituencies of the state. Its primary aim is to promote social harmony, unity, and brotherhood. The routes for Baroda and Gohana segments have already been finalized and will be made public soon.
The meeting was attended by former MLA Jaytirth Dahiya, Jitendra Mor, senior leader Pradeep Chahal, advocate Inder Singh Bhanwala, Surendra Malik, contractor Dharmbir, Sumer Chahal, Amit Jolly, Bijendra Nyat, Satish Malik, and Birendra Sahrawat, among others.
Comments
No more comments to display.