वार्ड 6 में 10 लाख की लागत से दो नई गलियों का निर्माण कार्य शुरू
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर, सोनीपत -
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने वार्ड नंबर 6 में स्थित प्रणामी मंदिर के निकट लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो नई गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना है।
अध्यक्ष त्यागी ने बताया कि इन गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा ताकि लोग जल्द इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद अंकित त्यागी, सचिन, नरेश, हरविंद्र त्यागी, दीपक, प्रवीन, बंसी और रूपेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Construction Begins on Two New Lanes Worth ?10 Lakh in Ward 6
Media Report, Ganaur, Sonipat -
Municipal Council Chairman Arun Tyagi laid the foundation stone for the construction of two new lanes near the Pranami Temple in Ward No. 6, to be developed at an estimated cost of ?10 lakh. He stated that the municipal council aims to ensure that all essential development works in every ward are completed promptly.
Tyagi added that the construction of these lanes will provide significant relief to local residents, especially the elderly and children. He also warned the contractor that any negligence in the quality of work would not be tolerated and instructed that the project be completed as soon as possible so that residents can benefit quickly.
Councilors Ankit Tyagi, Sachin, Naresh, Harvindra Tyagi, Deepak, Praveen, Bansi, and Rupesh were also present during the program.
Comments
No more comments to display.