सोनीपत में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने उड़ाए 5.17 लाख रुपये
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत (हरियाणा) –
साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 5.17 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया।
मोहल्ला कलां निवासी अरुण कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही मोबाइल पर मैसेज आया, उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर पर फोन कर अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवा दिया।
जांच में सामने आया कि उनके खाते से 5,17,051 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
Cyber Fraudsters Steal ?5.17 Lakh Through Credit Card in Sonipat
Media Report, Sonipat, Haryana –
Cyber criminals have adopted a new trick to dupe people. In a recent case, fraudsters siphoned off ?5.17 lakh from a youth’s credit card. The victim realized the fraud only when he received multiple transaction alerts on his phone.
The victim, Arun Kumar, a resident of Mohalla Kalan, lodged a complaint at the Cyber Police Station. He said that after receiving the messages, he immediately contacted customer care and got his credit card blocked.
Upon investigation, it was revealed that ?5,17,051 had been transferred into different accounts. Based on the complaint, the Cyber Police have registered a case. Authorities said cyber experts have been engaged, and the fraudsters will soon be identified.
Comments
No more comments to display.