Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar Holds Virtual Meeting with Exam Supervisors Ahead of Board Exams
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने केंद्र व मुख्य अधीक्षकों के साथ की वर्चुअल मीटिंग
-बोर्ड परीक्षा में तैनात सभी कर्मचारी ईमानदारी से करें ड्यूटी, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार की अध्यक्षता में रविवार को एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा के लिए नियुक्त सभी केंद्र अधीक्षकों एवं मुख्य अधीक्षकों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने कहा कि परीक्षा को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आयोजित करवाने के लिए परीक्षा में तैनाम सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए किपरीक्षा प्रक्रिया को अनुशासनबद्ध और निष्पक्ष रूप से संचालित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में योगदान दें। प्रशासन परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें सभी संबंधित पक्षों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करता है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी परीक्षा के दौरान नकल या अन्य अनुचित साधनों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सकें।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी अधिकारियों को सख्ती से निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar Holds Virtual Meeting with Exam Supervisors Ahead of Board Exams
- All staff assigned to board exams must perform their duties with honesty; negligence will not be tolerated – Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar
Media Report, Sonipat:
A virtual meeting was held on Sunday under the chairmanship of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar. The meeting was attended by all center and chief supervisors appointed for the Haryana School Education Board (Bhiwani) examinations.
Addressing the meeting, Dr. Manoj Kumar emphasized that all employees involved in the examination process must perform their duties with honesty and transparency. He stated that maintaining the sanctity of exams is crucial, and any negligence will not be tolerated. Strict instructions were given to conduct the examinations in a disciplined and fair manner, ensuring no malpractice or misconduct occurs. He warned that strict action would be taken against anyone found violating these guidelines.
All officials were expected to coordinate effectively with the administration to uphold the integrity of the examination system. The administration is fully committed to ensuring a secure and impartial examination process and seeks complete cooperation from all stakeholders.
Dr. Manoj Kumar further stated that any staff member found involved in cheating or using unfair means during the exam would face criminal charges. To ensure smooth and fair conduct, adequate police forces will be deployed at all examination centers.
District Education Officer Naveen Gulia also instructed all officials to strictly adhere to the guidelines. He urged them to take all necessary measures to maintain the fairness of the examination process and ensure that no disruptions occur.
Comments
No more comments to display.