हरियाणा के बजट की गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने की तारीफ
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।।
हरियाणा विधानसभा में पेश बजट 2025-26 को गन्नौर के स्वतंत्र विधायक देवेंद्र कादियान ने विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए देने के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में सभी वर्गों के विकास का ध्यान रखा है। महिलाओं के लिए डेयरी, कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में ब्याज मुक्त 1 लाख रुपए के ऋण की व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में बीज परीक्षण लैब स्थापित होगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। कादियान ने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रुपए का 'फंड ऑफ फंड्स' बनाने के लिए प्रेरित करेगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
Devendra Kadian, Ganaur MLA Praises Haryana Budget 2025
Media Report, Ganaur –
Independent MLA from Ganaur, Devendra Kadian, described Haryana’s 2025-26 budget as development-oriented. He stated that the budget will open new opportunities in healthcare, education, agriculture, infrastructure, and employment.
The government has allocated ?5,000 crore to provide ?2,100 under the Lado Lakshmi Yojana to empower women. CM Nayab Singh Saini has ensured inclusive development for all sections of society.
Women involved in dairy farming, agriculture, horticulture, animal husbandry, and fisheries will benefit from interest-free loans of ?1 lakh. The budget also includes the establishment of seed testing labs in all districts, which will greatly benefit farmers.
Kadian further highlighted that the government will encourage private investors to create a ?2,000 crore "Fund of Funds" to promote startups, which will boost employment opportunities across the state.
Comments
No more comments to display.